लाइव न्यूज़ :

यौनकर्मियों ने एचआईवी संक्रमण में कमी लाने में अदा किया अहम किरदार, अब कोविड-19 से निपटने में भी ली जाए मदद: एचआईवी विशेषज्ञ

By भाषा | Updated: April 17, 2020 21:51 IST

एचआईवी विशेषज्ञ डॉक्टर ने सरकार से अपील की है कि यौनकर्मियों को भी जमीनी स्तर पर काम करने के लिए तैनात किया जाए।

Open in App
ठळक मुद्देडॉक्टर ने कहा कि कोविड-19 के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए भी यौनकर्मियों की सेवाएं ली जा सकती हैं। डॉक्टर का कहना है कि एचआईवी संक्रमण के मामलों में कमी लाने में यौनकर्मियों ने अहम किरदार अदा किया है।

बेंगलुरु। एचआईवी के क्षेत्र में पिछले करीब 30 वर्षों से सक्रिय डॉक्टर एस सुंदररमण का कहना है कि भारत में एचआईवी संक्रमण के मामलों में कमी लाने में यौनकर्मियों ने अहम किरदार अदा किया है और अब कोविड-19 के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए भी इनकी सेवाएं ली जा सकती हैं।

डॉक्टर सुंदररमण ने सरकार से अपील की है कि आशा (मान्यताप्राप्त सामाजिक स्वास्थ्य कार्यकर्ता) और आंगनवाड़ी कर्मियों की तरह ही यौनकर्मियों को भी जमीनी स्तर पर काम करने के लिए तैनात किया जाए। स्वतंत्र परामर्शदाता ने पीटीआई-भाषा से कहा, ''क्या यौनकर्मियों के सहयोग के बिना एचआईवी के मामलों में कमी लाना संभव था?

आज हम कोविड-19 के योद्धाओं की बात कर रहे हैं। हम एचआईवी के योद्धाओं और हीरो को क्यों भूल रहे हैं? एचआईवी संक्रमण को कम करने में यौनकर्मी ही अग्रिम पंक्ति की योद्धा थीं।'' सुंदररमण ने कहा कि वर्तमान लॉकडाउन के दौरान सामाजिक दूरी के नियमों के कारण यौनकर्मियों को भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है।

उन्होंने कहा कि आशा और आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं की तरह ही यौनकर्मियों में भी सूचना एकत्र करने और उनका प्रसार करने की क्षमता है और कोविड-19 के प्रसार की रोकथाम के लिए उनकी सेवाएं ली जा सकती हैं। सुंदररमण ने कहा कि यौनकर्मियों को समाज के साथ जोड़ने का यह बहुत ही अच्छा अवसर है।

मैसूर में यौनकर्मियों के समूह अशोदया समिति की सचिव भाग्यलक्ष्मी ने कहा कि लॉकडाउन के कारण यौनकर्मियों को दैनिक जरूरतों का सामान जुटाने में भी परेशानी उठानी पड़ रही है। उन्होंने कहा कि कुछ के पास बैंक में खाता है, कुछ के पास नहीं हैं क्योंकि उनके पास रहने का कोई ठिकाना नहीं है और वह सड़कों के किनारे ही रहती हैं। भाग्यलक्ष्मी ने सरकार से अपील की कि ऐसी यौनकर्मियों को कम से कम 1000 से 1500 रुपये तक की मदद दी जाए ताकि वह दैनिक जरूरतों का सामान खरीद सकें।

टॅग्स :कोरोना वायरसएड्ससीओवीआईडी-19 इंडियाकोरोना वायरस इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

स्वास्थ्यएचआईवी संक्रमितों की संख्या 100000 के पार?, बिहार के 13 जिले 'हाई रिस्क जोन' में तब्दील

स्वास्थ्य"परदेश जाना पर एड्स ना लाना"?, 2025 में सर्वाधिक महिलाएं एचआईवी संक्रमित, सीतामढ़ी में 7400 से ज़्यादा संक्रमित

भारतबिहार के समस्तीपुर में विश्व एड्स दिवस पर नर्सिंग छात्राओं ने निकाली एड्स जागरूकता रैली, लगाए विवादित नारे, VIDEO

भारत अधिक खबरें

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां