लाइव न्यूज़ :

नोएडा में पुलिस और बदमाशें के बीच मुठभेड़, एक गिरफ्तार

By भाषा | Updated: January 10, 2021 16:25 IST

Open in App

नोएडा, 10 जनवरी उत्तर प्रदेश के नोएडा के सेक्टर-39 थाना पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान शातिर लुटेरे को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इसकी जानकारी दी । पुलिस ने बताया कि बदमाश के पैर में गोली लगी है और उसके पास से सात जनवरी को एक इवेंट मैनेजमेंट कंपनी चलाने वाले व्यक्ति से लूटी गई, होंडा सिटी कार एवं अवैध हथियार बरामद हुआ है।

अपर पुलिस उपायुक्त रणविजय सिंह ने बताया कि रविवार की देर रात थाना सेक्टर-39 की पुलिस हाजीपुर कट के पास चेकिंग कर रही थी, तभी एक होंडा सिटी कार में सवार होकर तीन बदमाश आते हुए दिखाई दिए।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने जब कार को रुकने का इशारा किया तो, बदमाश रुकने के बजाय पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नियत से ताबड़तोड़ गोली चलाने लगे।

उन्होंने बताया कि जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोली चलाई जो बदमाश के पैर मे लगी है । उन्होंने बताया कि उसकी पहचान शाहरूख उर्फ अटगे के रूप में की गयी है ।

अधिकारी ने बताया कि उसके दो साथी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से भाग गए। उन्होंने बताया कि उक्त बदमाश के पास से पुलिस ने सात जनवरी की रात को थाना एक्सप्रेस वे क्षेत्र से एक लूटी गयी होंडा सिटी कार के अलावा देसी तमंचा एवं कारतूस आदि बरामद हुआ है ।

उन्होंने बताया कि इसके भागे हुए साथियों की पुलिस तलाश कर रही है। घायल बदमाश को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल