लाइव न्यूज़ :

आ गई उप-सभापति चुनाव की तारीख, 2019 से पहले यहां होगा विपक्ष की एकता का टेस्ट

By खबरीलाल जनार्दन | Updated: August 6, 2018 12:46 IST

प्रोफेसर पी जे कूरियन की विदाई के बाद राज्यसभा में यह पद खाली है।

Open in App

नई दिल्ली, 6 अगस्तः लोकसभा चुनाव 2019 में एकजुट विपक्ष की कल्पना कितनी साकार होने जा रही है, इसका अंदाजा राज्यसभा में उपसभापति के चुनाव के वक्त ही पता चल जाएगा। उपराष्ट्रपति व राज्यसभा के सभापति एम वैंकयानायडू ने राज्यसभा के उप-सभापति चुनावों का ऐलान कर दिया है। समाचार ऐजेंसी एएनआई के ट्वीट के मुताबिक राज्यसभा में आगामी नौ अगस्त यानी बृहस्पतिवार को चुनाव होंगे। उल्लेखनीय है कि यह चुनाव पहले 29 जुलाई को ही होने वाले थे। लेकिन सदन में अविश्वास प्रस्ताव व अन्य कार्यवाहियों के चलते यह टल गया था।

उपसभापति के चुनाव में क्यों हो रही है विपक्षी एकता की बात

राज्यसभा में उपसभापति पी जे कुरियन की विदाई के बाद यह पद खाली हुआ है। पी जे कुरियन कांग्रेस से थे। ऐसे में कांग्रेस हर हाल में उच्च सदन का यह पद अपने पास बरकरार रखना चाहती है और अपने पक्ष में माहौल बना रही है। लेकिन तृणमूल कांग्रेस की नजर इस पद पड़ी हुई है। यही नहीं कुछ अन्य दल भी इस गद्दी पर नजर गड़ाए हुए हैं। और वे दल वही हैं, जिनसे कांग्रेस 2019 के लिए गठबंधन के लिए ताक में लगी है। ऐसे में आपसी खींचतान 2019 से पहले राज्यसभा में देखने को मिल सकता है।

राज्यसभा में कुल 245 सीटें हैं। जिसमें फिलहाल यूपीए के पास कुल 70 सांसद हैं और एनडीए के पास 85। इसके अलावा 69 सांसद ऐसी पार्टियों के पास हैं जिनका इन दोनों से गठबंधन नहीं है। शिवसेना और जेडीयू को हटा दें तो बीजेपी के पास मदद के लिए निहारने को अन्नाद्रमुक, बीजू जनता दल, वाईएसआर कांग्रेस और तेलंगाना राष्ट्र समिति जैसे दल हैं।

वहीं 51 सीटों वाली कांग्रेस के लिए सबसे बड़ी चुनौती है महागठबंधन के सभी दलों को एक साथ बनाए रखना क्योंकि आम आदमी पार्टी, समाजवादी पार्टी और कई वाम दल विपक्ष को मज़बूत बना रहे हैं लेकिन इसके बावजूद अनेक बीजेपी विरोधी दल हैं जिनका साथ कांग्रेस के लिए ज़रूरी है।

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों के लिए यहाँ क्लिक करे। यूट्यूब चैनल यहाँ सब्सक्राइब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट।

टॅग्स :राज्य सभासंसद मॉनसून सत्र
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतआखिर क्यों AAP सांसद राघव चड्ढा पर गाज?, पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले केजरीवाल ने राज्यसभा उपनेता पद से हटाया गया

भारतराज्यसभा सदस्य के रूप में 10 अप्रैल को शपथ लेने की तारीख हुई तय, नीतीश कुमार, नितिन नबीन समेत सभी लोग लेंगे शपथ

भारत'बच्चे बैठ जाओ': संसद में भाषण के दौरान रोके जाने पर भड़कीं जया बच्चन | Video

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया