विधासभा चुनाव: सोनिया, राहुल और प्रियंका गांधी हरियाणा और महाराष्ट्र में करेगें चुनाव प्रचार

By शीलेष शर्मा | Published: October 5, 2019 04:06 AM2019-10-05T04:06:22+5:302019-10-05T04:06:22+5:30

पार्टी सूत्रों से मिली खबरों के अनुसार पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी दोनों राज्यों में मात्र एक-एक या दो-दो चुनावी सभाओं को संबोधित करेंगी, पार्टी की कोशिश है कि सोनिया गांधी की चुनावी सभाएं महाराष्ट्र में शरद पवार के साथ हों लेकिन अभी तक इस दिशा में कोई निर्णय नहीं हो सका है।

Elections 2019: Sonia, Rahul and Priyanka Gandhi to campaign in Haryana and Maharashtra | विधासभा चुनाव: सोनिया, राहुल और प्रियंका गांधी हरियाणा और महाराष्ट्र में करेगें चुनाव प्रचार

कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी, राहुल गांधी और सोनिया गांधी। (फाइल फोटो)

Highlightsमहाराष्ट्र और हरियाणा विधानसभा चुनाव प्रचार की अगुवाई राहुल गांधी करेंगे। उच्च पदस्थ सूत्रों के अनुसार दस से 19 अक्टूबर के बीच वह महाराष्ट्र के विभिन्न क्षेत्रों में जनसभा, रोड शो और जनसंपर्क अभियान चलाएगें।

महाराष्ट्र और हरियाणा विधानसभा चुनाव प्रचार की अगुवाई राहुल गांधी करेंगे। उच्च पदस्थ सूत्रों के अनुसार दस से 19 अक्टूबर के बीच वह महाराष्ट्र के विभिन्न क्षेत्रों में जनसभा, रोड शो और जनसंपर्क अभियान चलाएगें।

पार्टी सूत्रों से मिली खबरों के अनुसार पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी दोनों राज्यों में मात्र एक-एक या दो-दो चुनावी सभाओं को संबोधित करेंगी, पार्टी की कोशिश है कि सोनिया गांधी की चुनावी सभाएं महाराष्ट्र में शरद पवार के साथ हों लेकिन अभी तक इस दिशा में कोई निर्णय नहीं हो सका है।

पार्टी की महासचिव प्रियंका गांधी भी महाराष्ट्र चुनाव अभियान में शामिल होने जा रही हैं। वह उन स्थानों पर चुनाव प्रचार करेंगी जहां राहुल और सोनिया नहीं पहुंच सकेंगे। 

अभी तक मिली खबरों के अनुसार विदर्भ और नागपुर शहर में प्रियंका गांधी को चुनाव प्रचार के लिए भेजे जाने का सुझाव पार्टी के कुछ नेताओं ने शीर्ष नेत्वृत्व को दिया है जिस पर पार्टी गंभीरता से विचार कर रही है।

चूंकि चुनाव में अब सीमिति समय बचा है। अत: पार्टी के तमाम वरिष्ठ नेताओं की कोशिश है कि दोनों राज्यों का क्षेत्रवार विभाजन कर ऐसी रणनीति बनाई जाए ताकि एक बड़ा नेता उस क्षेत्र में चुनाव प्रचार कर सके।

मसलन महाराष्ट्र के विदर्भ, मराठवाड़ा, पश्चिम महाराष्ट्र, कोंकण, खानदेश और मुंबई में इन नेताओं की मौजूदगी  सुनिश्चित करनी की कोशिश हो रही है। समझा जाता है कि अगले दो दिनों में सोनिया, राहुल और प्रियंका के चुनाव प्रचार कार्यक्रम को अंतिम रूप दे दिया जाएगा ताकि पार्टी की स्थानीय इकाई उस कार्यक्रम के अनुसार अपने क्षेत्र में तैयारियां शुरु कर सके।

इन तीन नेताओं के अलावा पार्टी के दूसरे नेताओं को भी चुनाव प्रचार में भेजे जाने की तैयारी है, जिनमें अशोक गहलोत, गुलाम नबी आजाद, अंबिका सोनी, हरीश रावत सहित दूसरे नेताओं के नाम शामिल हैं।

Web Title: Elections 2019: Sonia, Rahul and Priyanka Gandhi to campaign in Haryana and Maharashtra

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे