लाइव न्यूज़ :

पुलिस तलाशी के दौरान पहुंचे जख्मों के कारण बुजुर्ग महिला की मौत: अंत्यपरीक्षण

By भाषा | Updated: October 25, 2021 01:11 IST

Open in App

रामगढ़ (झारखंड), 24 अक्टूबर झारखंड में रामगढ़ जिले के एक गांव में पुलिस तलाशी के दौरान 75 साल की महिला की मौत के बाद उसके पोस्टमार्टम परीक्षण से खुलासा हुआ है कि अनेक जख्मों के कारण उसकी जान गयी। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।

मालो देवी (75) राजरप्पा थानाक्षेत्र के बरकीपोना गांव की निवासी थी जहां सरकारी आदेश का उल्लंघन करते हुए रावण दहन करने पर संघर्ष हुआ था। पुलिस तलाशी अभियान के दौरान उनके घर में घुस गयी थी और 20 अक्टूबर की रात को कथित रूप से उनकी मृत्यु हो गयी थी।

उपायुक्त माधवी मिश्रा ने बताया कि अंत्यपरीक्षण रिपोर्ट से खुलासा हुआ है कि अनेक जख्मों के कारण उनकी जान चली गयी। उन्होंने बताया कि यह रिपोर्ट आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए पुलिस अधिकारियों के पास भेजी गयी क्योंकि महिला के परिवार के सदस्यों ने पुलिसकर्मियों के विरूद्ध थाने में शिकायत दर्ज करायी है।

रामगढ़ के पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार ने शनिवार को कहा था कि मालो देवी की मौत की जांच का आदेश दिया गया है और उन्होंने उनके परिवार को दोषी पाये जाने वालों के विरूद्ध विधिसम्मत कार्रवाई का आश्वासन दिया था।

सरकार ने कोविड-19 के चलते पाबंदी लगायी थी। उसके बाद भी गांव में 16 अक्टूबर को रावण दहन किया गया था। पुलिसकर्मी जब रोकने पहुंचे तब हिंसा हुई थी। पुलिस उपाधीक्षक संजीव कुमार मिश्रा और राजरप्पा के थाना प्रभारी विपिन कुमार घायल हो गये थे। उसके बाद रात्रि में जमकर तलाशी अभियान चलाया गया था। कुल 26 ग्रामीण गिरफ्तार किये गये थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

भारत अधिक खबरें

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत