इंडिगो विमान में उड़ान भरते ही बुजुर्ग को आया हार्ट अटैक, जबलपुर पहुंचने से पहले हुई मौत
By संजय परोहा | Published: September 18, 2023 09:40 AM2023-09-18T09:40:13+5:302023-09-18T09:40:32+5:30
जानकारी के अनुसार, राजेन्द्र फैन्क्वलीन अपनी पत्नी डॉली के साथ सफर कर रहे थे। वह किसी काम से दिल्ली गए हुए थे। उनकी पत्नी का कहना है कि दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचने पर वह ठीक थे।

फोटो क्रेडिट- फाइल फोटो
नई दिल्ली:दिल्ली-जबलपुरइंडिगो फ्लाइट में उस समय हड़कंप मच गया जब 73 वर्षीय की वृद्ध की हार्ट अटैक से मौत हो गई। वृद्ध दिल्ली से लौट रहा था और हार्ट-शुगर की बीमारी से पीड़ित था।
गुप्तेश्वर न्यू क्रिश्चन कॉलेज निवासी 73 वर्षीय राजेंद्र कुमार ट्रेंकिलन किसी काम से दिल्ली गए हुए थे। दोपहर 3.30 बजे दिल्ली से जबलपुर पहुंचनी वाली इंडिगो फ्लाइट से आ रहे थे।
करीब 3.15 बजे राजेंद्र कुमार को हार्टअटैक आया और उनकी मौत हो गई। जबलपुर पहुंचने के बाद उनका प्राथमिक इलाज कराया गया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
जानकारी के अनुसार, राजेन्द्र फैन्क्वलीन अपनी पत्नी डॉली के साथ सफर कर रहे थे। वह किसी काम से दिल्ली गए हुए थे। उनकी पत्नी का कहना है कि दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचने पर वह ठीक थे और विमान में बैठने तक उनकी हालत एकदम ठीक थी। मगर अचानक उनकी सांसे तेज हो गई और देखते-देखते कुछ ही देर में उनकी मौत हो गई।