लाइव न्यूज़ :

एकता कपूर के ‘ऑल्टबालाजी’ ने पोस्टर चोरी के लिए मांगी माफी

By भाषा | Updated: April 11, 2021 14:00 IST

Open in App

मुंबई, 11 अप्रैल निर्माता एकता कपूर के स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म ‘ऑल्टबालाजी’ ने पोस्टर चोरी के मामले में रविवार को माफी मांगी और अपने सोशल मीडिया खातों से ‘हिज स्टोरी’ सीरीज के पोस्टर हटा लिए।

फिल्म निर्माता सुधांशु सरिया ने आरोप लगाया था कि यह पोस्टर उनकी फिल्म ‘‘लोव’’ से चोरी किया गया है, जिसके बाद ऑल्टबालाजी से माफी मांगी।,

‘‘नॉक नॉक नॉक’’ फिल्म के लिए पिछले महीने सर्वश्रेष्ठ निर्देशन की श्रेणी में राष्ट्रीय पुरस्कार जीतने वाले सरिया ने टि्वटर पर 2015 में आयी समलैंगिकता पर आधारित अपनी मशहूर फिल्म का पोस्टर साझा किया जिसमें फिल्म के दो मुख्य कलाकार एक-दूसरे का हाथ पकड़कर सोते हुए दिखाई देते हैं।

ऑल्टबालाजी ने अपने सोशल मीडिया खातों पर ‘हिज स्टोरी’ का जो पोस्टर साझा किया है, उसमें भी सीरीज के दो मुख्य कलाकारों को ऐसी ही अवस्था में दिखाया गया है।

सरिया ने ऑल्टबालाजी पर उनका पोस्टर ‘‘खुलेआम’’ चोरी करने का आरोप लगाया और लिखा कि किसी की कलाकृति को चोरी करने की संस्कृति ‘‘खत्म होनी चाहिए’’।

ऑल्टबालाजी ने टि्वटर पर जारी किए बयान में कहा, ‘‘यह हमारी डिजाइन टीम की भूल है। इसके लिए हम माफी मांगते हैं।’’

गौरतलब है कि इससे पहले फिल्म निर्माता विक्रमादित्य मोटवानी ने सरिया के आरोपों के बावजूद पोस्टर न हटाए जाने के लिए ऑल्टबालाजी से नाराजगी जताई थी।

मोटवानी ने कहा था कि इस प्रोडक्शन हाउस का साहित्यिक चोरी का इतिहास रहा है और उन्होंने कंगना रणौत की फिल्म ‘‘जजमेंटल है क्या’’ का पोस्टर साझा किया, जिस पर आरोप है कि यह हंगरी की कलाकार फ्लोरा बोरसी की कलाकृति से चुराया गया।

मोटवानी ने लिखा, ‘‘आपने न केवल किसी का कड़ी मेहनत से किया काम चुराया बल्कि उसे अपना बना दिया और साथ ही आपने अपनी गलती मानने या माफी मांगने से भी इनकार कर दिया। शर्मनाक।’’

ऑल्टबालाजी ने कहा कि वह हर कलाकार की रचनात्मकता का सम्मान करता है और जानबूझकर न कभी उनका काम चुराएगा या न कभी उनकी प्रतिभा का अपमान करेगा।

‘हिज स्टोरी’ में अभिनेता सत्यदीप मिश्रा, प्रियमणि राज और मृणाल दत्त ने काम किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल