लाइव न्यूज़ :

त्रिपुरा में माकपा के आठ कार्यकर्ताओं पर कथित हमला

By भाषा | Updated: December 21, 2021 22:49 IST

Open in App

अगरतला, 21 दिसंबर त्रिपुरा में विपक्षी दल माकपा ने मंगलवार को आरोप लगाया कि रानीरबाजार में उसके आठ कार्यकर्ताओं पर सत्तारूढ़ भाजपा समर्थित गुंडों ने कथित तौर पर हमला किया और उन्हें घायल कर दिया। रानीरबाजार अगरतला से लगभग 10 किलोमीटर दूर है।

त्रिपुरा माकपा के सचिव जितेंद्र चौधरी ने आरोप लगाया कि पार्टी के कार्यकर्ता रविवार रात क्षेत्र में पार्टी के एक कार्यक्रम पर चर्चा कर रहे थे।

उन्होंने पत्रकारों से कहा, ''भाजपा समर्थित गुंडों ने उन पर डंडों और लाठियों से हमला किया। हमारा एक कार्यकर्ता अभी भी यहां जीबी पंत अस्पताल में है। शिकायतों के बावजूद अभी तक किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है।''

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि एक घटना के बारे में जानकारी मिली है, लेकिन कोई शिकायत नहीं मिली।

अधिकारी ने कहा, ''अगर कोई शिकायत दर्ज कराता है, तो हम निश्चित रूप से कार्रवाई करेंगे।''

पुलिस प्रतिक्रिया का खंडन करते हुए चौधरी ने कहा कि पार्टी ने पहले ही थाने में शिकायत दर्ज करा दी है।

उन्होंने कहा, ''वे (पुलिस) सच नहीं कह रहे हैं। हमारी पार्टी ने पहले ही शिकायत दर्ज करा दी है।''

भाजपा प्रवक्ता नबेंदु भट्टाचार्य ने कहा, ''हमें ऐसी किसी घटना की जानकारी नहीं है। आरोप पूरी तरह से निराधार हैं। माकपा हताशा में ऐसे आरोप लगा रही है क्योंकि पार्टी ने राज्य में अपना राजनीतिक आधार पूरी तरह से खो दिया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टदो बच्चों की मां शिवानी कुमारी का प्रेमी विशाल संग फरार?, वीडियो  वायरल कर कहा-पति पवन के साथ नहीं रहना चाहती

क्रिकेटटी20 विश्व कप में भारत विरोध भारी?, बीसीबी के अध्यक्ष अमीनुल इस्लाम बुलबुल पर गाज, तमीम इकबाल पर खेला दांव?

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट

बॉलीवुड चुस्कीभाई आप 30 साल से काम कर रहे हो और हम सबने आपको रिपीट किया?, सलमान खान ने राजपाल यादव को किया सपोर्ट, पढ़िए वायरल पोस्ट

क्राइम अलर्टAIADMK के 'दो पत्ती' चुनाव चिह्न घोटाले के मामले में दिल्ली की अदालत ने सुकेश चंद्रशेखर को दी ज़मानत, पर जेल से रिहाई नहीं

भारत अधिक खबरें

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट