लाइव न्यूज़ :

यूपी में बकरीद पर योगी सरकार ने जारी की है गाइडलाइंस, 50 से ज्यादा लोगों के इकट्ठा होने पर रोक, जानें डिटेल

By विनीत कुमार | Updated: July 21, 2021 09:44 IST

बकरीद का त्योहार आज देश भर में मनाया जा रहा है। कोविड के साये के बीच मनाए जा रहे इस त्योहार के मौके पर उत्तर प्रदेश सरकार की ओर गाइडलाइन जारी की गई है।

Open in App
ठळक मुद्देयूपी में बकरीद के त्योहार पर एक जगह 50 से अधिक लोगों के एकत्र होने पर रोकयूपी में मस्जिदों में नमाज सुबह 8 से 11 बजे के बीच कोविड प्रोटोकॉल के तहत पढ़ी जा सकती हैबकरीद के मौके पर गाय, ऊंट या अन्य प्रतिबंधित जानवर की कुर्बानी देने की इजाजत नहीं

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ सरकार ने बकरीद को लेकर कई दिशा-निर्देश जारी किए हैं। बकरीद (Eid-al-Adha) आज देश भर में मनाया जा रहा है। इस बीच कोरोना के साये में मनाए जा रहे त्योहार को देखते हुए यूपी में एक जगह पर 50 से अधिक लोगों के जमा होने पर रोक है।

साथ ही जो लोग मस्जिदों में नमाज पढ़ना चाहते हैं, उन्हें सुबह 8 से 11 बजे के बीच ही आने को कहा गया है। साथ ही सरकार की ओर से स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि प्रशासन इस बात को सुनिश्चित कराए कि मस्जिदों में नमाज पढ़ने आने वाले कोविड प्रोटोकॉल का पूरी तरह ध्यान रखें। इसमें मास्क पहनना और सोशल डिस्टेंसिंग आदि का पालन करना शामिल है।

गाय- ऊंट जैसे जानवरों की कुर्बानी की इजाजत नहीं

उत्तर प्रदेश के प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि बकरीद के मौके पर गाय, ऊंट या अन्य प्रतिबंधित जानवर की कुर्बानी नहीं की जाए। साथ ही ये भी निर्देश हैं कि कुर्बानी का काम सार्वजनिक स्थान पर नहीं किया जाए। इसके लिए चिन्हित स्थलों या निजी परिसरों का ही उपयोग किया जा सकता है। इस दौरान स्वच्छता का विशेष ध्यान रखने के भी निर्देश दिए गए हैं।

इस बीच देश भर से बकरीद का त्योहार मनाए जाने की तस्वीरें सामने आ रही हैं। हालांकि कोविड के कारण मस्जिदों में जाने वालों की भीड़ कम है और ज्यादातर लोगों ने अपने घरों पर ही नमाज पढ़ी।

राष्ट्रपति कोविंद और पीएम मोदी ने दी बधाई

ईद-उल-अजहा के मौके पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने बुधवार सुबह देशवासियों को बधाई थी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी देशवासियों को बधाई दी। प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट किया, 'ईद मुबारक! ईद-उल-अजहा पर हार्दिक शुभकामनाएं। आज का दिन समाज की बेहतरी के लिए सामूहिक सहानुभूति, सद्भाव और समावेश की भावना को आगे बढ़ाए।' 

टॅग्स :बक़रीदनरेंद्र मोदीयोगी आदित्यनाथउत्तर प्रदेशरामनाथ कोविंद
Open in App

संबंधित खबरें

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्राइम अलर्टसेक्टर 94 में पानी से भरे गड्ढे में गिरने से युवक की मौत, 3 को पुलिस ने बचाया, वीडियो

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस

कारोबारजयपुर मेट्रो परियोजनाः 13038 करोड़ रुपये की लागत, 36 स्टेशन और प्रहलादपुरा से तोड़ी मोड़ तक 41 किमी लंबा

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारत अधिक खबरें

भारतAssembly Elections 2026: किसे मिलेगी सत्ता? असम, केरल और पुडुचेरी में जनता लिख रही है भविष्य; 4 मई को खुलेगा किस्मत का पिटारा

भारतराहुल सांकृत्यायन: घुमक्कड़ी ने जिन्हें महापंडित बनाया 

भारतAssembly elections 2026: केरल में 140, असम में 126 और पुडुचेरी में 30 सीट पर वोटिंग?, जानिए कब होंगे मतगणना

भारतSummer Special Trains 2026: गर्मियों की छुट्टियों के लिए रेलवे चला रहा है स्पेशल ट्रेनें, जानें रूट और टाइमिंग

भारत21वीं सदी की विकास यात्राः आइए, मिलकर नारी शक्ति को सशक्त करें?