बकरीद का चांद दिखा, भारत में 12 अगस्त को मनेगी ईद उल अजहा

By भाषा | Updated: August 3, 2019 03:49 IST2019-08-03T03:49:46+5:302019-08-03T03:49:46+5:30

फतेहपुरी मस्जिद के शाही इमाम मौलाना मुफ्ती मुकर्रम अहमद ने भाषा को बताया कि दिल्ली और उत्तर प्रदेश के अलग अलग शहरों समेत देश के कई हिस्सों में चांद नजर आ गया है। लिहाजा बकरीद का त्यौहार 12 अगस्त, दिन सोमवार को मनाया जाएगा।

Eid al Adha 2019 will be celebrated in India on August 12 as Moon sighted | बकरीद का चांद दिखा, भारत में 12 अगस्त को मनेगी ईद उल अजहा

तस्वीर का इस्तेमाल केवल प्रतीकात्मक तौर पर किया गया है। (फाइल फोटो)

दिल्ली में शुक्रवार को ईद उल अजहा के चांद के दीदार हो गए। बकरीद का त्यौहार 12 अगस्त को मनाया जाएगा। ईद उल जुहा या बकरीद , ईद उल फित्र के दो महीने नौ दिन बाद मनाई जाती है। फतेहपुरी मस्जिद के शाही इमाम मौलाना मुफ्ती मुकर्रम अहमद ने भाषा को बताया कि दिल्ली और उत्तर प्रदेश के अलग अलग शहरों समेत देश के कई हिस्सों में चांद नजर आ गया है। लिहाजा बकरीद का त्यौहार 12 अगस्त, दिन सोमवार को मनाया जाएगा।

वहीं इमारत—ए—शरिया हिंद ने भी ऐलान किया कि शुक्रवार शाम को इस्लामी महीने ज़ुलहज्जा का चांद नजर आ गया है और शनिवार को इस्लामी कलैंडर के आखिरी महीने की पहली तारीख है।

इमारत—ए— शरिया हिंद ने बताया कि दिल्ली का आसमान साफ था जहां चांद नजर आ गया। इसके अलावा गाजियाबाद के साथ उत्तर प्रदेश के कई शहरों, पटना समेत बिहार के कई हिस्सों में बकरीद का चांद दिखने की तस्दीक हुई है। लिहाजा 12 अगस्त को ईद उल जुहा मनाई जाएगी। दिल्ली की जामा मस्जिद के इमाम सय्यद अहमद बुखारी ने भी कहा कि शुक्रवार को इस्लामी कलैंडर के आखिरी महीने का चांद नजर आ गया है और बकरीद का त्यौहार 12 अगस्त को मनाया जाएगा। ईद उल अजहा का चांद 10 दिन पहले दिखता है ।

Web Title: Eid al Adha 2019 will be celebrated in India on August 12 as Moon sighted

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे