लाइव न्यूज़ :

बिहार: शिक्षा विभाग ने बच्चों को पढ़ाने का ढूंढ निकाला नायाब तरीका, शिक्षक करेंगे जाति जनगणना और छात्र ही पढ़ाएंगे अन्य छात्रों को

By एस पी सिन्हा | Updated: April 19, 2023 17:28 IST

जिला शिक्षा पदाधिकारी के कार्यालय से जारी आदेश के अनुसार जाति आधारित गणना के द्वितीय चरण में जिन शिक्षकों की ड्यूटी लगी है, वे अपनी सुविधानुसार पूर्वाह्न 6:30 बजे से पूर्वाह्न 11:30 बजे की अवधि में कभी भी विद्यालय में अपनी उपस्थिति दर्ज कर सकेंगे।

Open in App
ठळक मुद्देइस आदेश के अनुसार शिक्षकों के जनगणना में चले जाने के कारण कक्षा संचालन में दिक्कत होने पर सीनियर बच्चे अपने से जूनियर बच्चों की क्लास लेंगे।जाति अधारित गणना जे कार्य में शिक्षकों की भी ड्यूटी लगाई गई है।ऐसे में बच्चों की पढ़ाई बाधित ना हो इसके लिए जिला शिक्षा पदाधिकारी ने यह नायाब तरीका ढूंढ निकाला है।

पटना: आवश्यकता ही आविष्कार की जननी है। यह कहावत बिहार में ज्यादा लागू होती है। इसी कड़ी में शिक्षा विभाग ने बच्चों को पढ़ाने का नायाब तरीका ढूंढ निकाला है। इसमें निर्णय यह लिया गया है कि शिक्षक जाति की गिनती करेंगे और स्कूल में पढ़ने वाले छात्र ही अन्य कक्षा के बच्चों को पढ़ाने का काम करेंगे। ऐसे में यह सहज ही अनुमान लगाया जा सकता है कि शिक्षा की गुणवत्ता कैसी होगी? 

ऐसा आदेश पटना के जिला शिक्षा पदाधिकारी अमित कुमार के द्वारा जारी किया गया है। इस आदेश के अनुसार शिक्षकों के जनगणना में चले जाने के कारण कक्षा संचालन में दिक्कत होने पर सीनियर बच्चे अपने से जूनियर बच्चों की क्लास लेंगे। दरअसल, जाति अधारित गणना जे कार्य में शिक्षकों की भी ड्यूटी लगाई गई है। ऐसे में बच्चों की पढ़ाई बाधित ना हो इसके लिए जिला शिक्षा पदाधिकारी ने यह नायाब तरीका ढूंढ निकाला है। 

जिला शिक्षा पदाधिकारी के कार्यालय से जारी आदेश के अनुसार जाति आधारित गणना के द्वितीय चरण में जिन शिक्षकों की ड्यूटी लगी है, वे अपनी सुविधानुसार पूर्वाह्न 6:30 बजे से पूर्वाह्न 11:30 बजे की अवधि में कभी भी विद्यालय में अपनी उपस्थिति दर्ज कर सकेंगे। इसके अलावा शिक्षकों की कमी रहने पर उच्च वर्ग के विद्यार्थी से निम्न वर्ग का संचालन कराया जा सकता है। 

गतिविधि आधारित शिक्षा और पाठ्य पुस्तक के सहयोग से क्लास मॉनिटर के माध्यम से भी वर्ग संचालन के विकल्प पर विचार किया जा सकता है। उल्लेखनीय है कि बिहार में दूसरे चरण की गिनती 15 अप्रैल से 15 मई के बीच होनी है। जाति गणना के महत्व और बारीकियों को देखते हुए तीन स्तरों पर जनगणना से जुड़े अधिकारियों और कर्मियों को ट्रेनिंग दी गई है। 

दूसरे चरण का काम मोबाइल एप, गणना प्रपत्रों और पोर्टल के माध्यम से होना है। पटना जिले में जाति आधारित गणना के लिए 10 प्रतिशत रिजर्व कर्मियों के साथ प्रगणक की संख्या 14,114 और पर्यवेक्षकों की संख्या 2353 है, जिसमें शिक्षक भी मौजूद हैं। साथ ही जिले में 45 इंचार्ज बनाए गए हैं। अब पढ़ने और पढ़ाने की जिम्मेवारी छात्रों के कंधे पर डाल दी गई है।

टॅग्स :बिहारएजुकेशन
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?

क्राइम अलर्टपड़ोस की युवती से बातचीत, विक्रम मंडल को 3 युवतियों ने पीट पीटकर मार डाला, परिवार में कोहराम

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?