लाइव न्यूज़ :

ईडी की बड़ी कार्रवाई, कश्मीर में आतंकवादियों से संबंधित छह संपत्तियां जब्त, सैयद सलाहुद्दीन से कनेक्शन

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 21, 2019 21:00 IST

जांच एजेंसी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। इसने बताया कि ईडी ने धन शोधन रोकथाम अधिनियम (पीएमएलए) के तहत इस साल मार्च में ऐसी 13 संपत्तियां जब्त की थीं। उक्त कानून के तहत निर्णायक प्राधिकारी के हाल में आदेश जारी करने के बाद जब्ती का यह आदेश जारी किया गया।

Open in App
ठळक मुद्देईडी ने कहा कि ये संपत्तियां तीन जिलों अनंतनाग, बांदीपोरा और बारामुला में हैं।ईडी ने कहा कि इन 13 संपत्ति की कुल कीमत 1.22 करोड़ रुपये है और जिन लोगों के नाम पर ये संपत्ति थी।

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने पाकिस्तान स्थित आतंकवादी एवं वैश्विक रूप से प्रतिबंधित संगठन हिज्बुल मुजाहिदीन के प्रमुख सैयद सलाहुद्दीन के खिलाफ आतंवादियों को धन मुहैया कराने से जुड़े मामले में कश्मीर स्थित कथित आतंकवादियों से संबंधित छह भू-संपत्तियां अपने कब्जे में लीं।

जांच एजेंसी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। इसने बताया कि ईडी ने धन शोधन रोकथाम अधिनियम (पीएमएलए) के तहत इस साल मार्च में ऐसी 13 संपत्तियां जब्त की थीं। उक्त कानून के तहत निर्णायक प्राधिकारी के हाल में आदेश जारी करने के बाद जब्ती का यह आदेश जारी किया गया।

ईडी ने कहा कि ये संपत्तियां तीन जिलों अनंतनाग, बांदीपोरा और बारामुला में हैं। ये संपत्ति हिज्बुल के आतंकवादियों के नाम पर हैं जिनकी पहचान मोहम्मद शफी शाह, तालिब लाली, गुलाम नबी खान, जफर हुसैन भट, अब्दुल माजिद सोफी, नजीर अहमद डार और मंजूर अहमद डार के तौर पर हुई है।

ईडी ने कहा कि इन 13 संपत्ति की कुल कीमत 1.22 करोड़ रुपये है और जिन लोगों के नाम पर ये संपत्ति थी वे कथित रूप से आतंकवादी संगठन के लिये काम करते हैं। अधिकारियों ने बताया कि अन्य संपत्ति की जब्ती की प्रक्रिया भी जल्द शुरू होगी।

टॅग्स :प्रवर्तन निदेशालयजम्मू कश्मीरमोदी सरकार
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए