लाइव न्यूज़ :

प.बंगालः ईडी की रश्मि समूह की कंपनियों के कई परिसरों पर छापेमारी, 95 करोड़ की बैंक जमा राशि के लेन देन पर लगाया रोक

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 15, 2022 14:05 IST

धन शोधन का मामला रश्मि समूह की कंपनियों के खिलाफ केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) के प्राथमिकी दर्ज करने के बाद सामने आया है।

Open in App
ठळक मुद्देईडी, कंपनी और उसके प्रवर्तकों की जांच कर रही है 13 जुलाई को पश्चिम बंगाल में तीन स्थानों पर छापेमारी की गयी थी।

नयी दिल्लीः प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने धन शोधन जांच के तहत पश्चिम बंगाल की रश्मि समूह की कंपनियों के कई परिसरों में छापेमारी की और लगभग 95 करोड़ रुपये की बैंक जमा राशि के लेन देन पर रोक लगा दी। ईडी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। ईडी, कंपनी और उसके प्रवर्तकों की जांच कर रही है।

एजेंसी ने एक बयान में कहा कि मामला ‘‘लौह अयस्क के परिवहन के लिए माल ढुलाई के कम शुल्क का लाभ लेने के इरादे से भारतीय रेलवे की दोहरी माल ढुलाई नीति का गलत इस्तेमाल करके सरकारी खजाने को 73.40 करोड़ रुपये का नुकसान पहुंचाने से संबंधित है।’’ बयान में कहा गया है कि 13 जुलाई को पश्चिम बंगाल में तीन स्थानों पर छापेमारी की गयी थी।

धन शोधन का मामला रश्मि समूह की कंपनियों के खिलाफ केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) के प्राथमिकी दर्ज करने के बाद सामने आया है। इनमें रश्मि सीमेंट लिमिटेड और रश्मि मेटालिक लिमिटेड शामिल हैं। ईडी ने कहा कि इसके अलावा छापेमारी के दौरान परिसर से 1.01 करोड़ रुपये की नकदी जब्त की गई है। 

टॅग्स :पश्चिम बंगालप्रवर्तन निदेशालयसीबीआई
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

क्राइम अलर्टकिशनगंज, पूर्णिया, अररिया, पटना और सिलीगुड़ी में दबिश?, एसडीपीओ गौतम कुमार और डीआरडीए डायरेक्टर वैभव कुमार के ठिकानों पर छापेमारी, महिला मित्र शगूफ्ता खातून के नाम पर जमीन

भारत18 जिलों में 83 ब्लॉक विकास अधिकारी के बाद 173 थानों के प्रभारी और प्रभारी निरीक्षकों का तबादला?, पश्चिम बंगाल को लेकर अलर्ट निर्वाचन आयोग

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है