लाइव न्यूज़ :

ED Raids MLA Gulab Singh Yadav: 'केजरीवाल की मुश्किल दोगुनी', गुजरात के प्रभारी के घर ईडी ने मारा छापा

By धीरज मिश्रा | Updated: March 23, 2024 10:32 IST

ED Raids MLA Gulab Singh Yadav: दिल्ली सरकार की मुश्किल कम होने का नाम नहीं ले रही है। बीते दिनों पहले दिल्ली सरकार के मुखिया अरविंद केजरीवाल को छह दिनों के लिए ईडी कस्टडी में जाना पड़ता है।

Open in App
ठळक मुद्देमटियाला से आम आदमी पार्टी के विधायक गुलाब सिंह यादव के घर ईडी का छापा विधायक के घर पर छापेमारी का आम आदमी पार्टी ने विरोध जताया हैआप ने कहा, बीजेपी सरकार पूरे विपक्ष को जेल में डालने में लगी है

ED Raids MLA Gulab Singh Yadav:दिल्ली सरकार की मुश्किल कम होने का नाम नहीं ले रही है। बीते दिनों पहले दिल्ली सरकार के मुखिया अरविंद केजरीवाल को छह दिनों के लिए ईडी कस्टडी में जाना पड़ता है। केजरीवाल पर दिल्ली की कथित शराब घोटाला का मुख्य आरोपी होने का आरोप है। दिल्ली में आम आदमी पार्टी लगातार विरोध प्रदर्शन कर रही है।

पार्टी ने आगे तीन दिनों का प्लान भी जाहिर कर दिया है। वहीं, दिल्ली के मटियाला से आम आदमी पार्टी के विधायक गुलाब सिंह यादव के घर पर शनिवार सुबह ईडी ने छापेमारी की। विधायक के घर पर छापेमारी का आम आदमी पार्टी ने विरोध जताया है। दिल्ली सरकार के मंत्री सौरभा भारद्वाज ने कहा कि भारत ही नहीं बल्कि दुनिया भर के लोग जान गए हैं कि बीजेपी सरकार पूरे विपक्ष को जेल में डालने में लगी है। रूस बाग्लादेश, पाकिस्तान, उत्तर कोरिया में ऐसा देखा जा चुका है और अब भारत भी उसी राह पर है।

दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र अब तानाशाही की राह पर है जहां लोगों के बुनियादी अधिकार खत्म हो जाएंगे। जहां विपक्ष को रोका जाएगा। हमारे शीर्ष 4 नेता झूठे मामलों के तहत जेल में हैं। हम गुजरात में चुनाव लड़ रहे हैं, और पार्टी के गुजरात प्रभारी गुलाब सिंह यादव के यहां आज छापेमारी हो रही है। मुझे विश्वास है कि आने वाले समय में , आप नेताओं और अन्य विपक्षी नेताओं पर छापे मारे जाएंगे ताकि विपक्ष डरकर चुप हो जाए।

सीएम बनें रहेंगे केजरीवाल

सौरभ भारद्वाज ने कहा कि अरविंद केजरीवाल वही करेंगे जो जनता कहेगी। उन्होंने हमेशा लोगों के कहे के आधार पर बड़े फैसले लिए हैं। इस फैसले से पहले उन्होंने अपने सभी विधायकों से संपर्क किया, बातचीत की। बैठकें कीं और पार्षदों से मुलाकात की। हमने सभी वार्डों में लोगों से भी बात की। सभी ने कहा कि अरविंद केजरीवाल सीएम बने रहेंगे।

टॅग्स :अरविंद केजरीवालप्रवर्तन निदेशालयAam Aadmi Partyदिल्लीआम आदमी पार्टीAam Aadmi Party (AAP)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

भारत अधिक खबरें

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे