लाइव न्यूज़ :

5 घंटे के बाद रॉबर्ट वाड्रा से ईडी की पूछताछ खत्म, दोबारा समन भेजा जा सकता है

By विकास कुमार | Updated: February 6, 2019 20:57 IST

रॉबर्ट वाड्रा से पांच घंटे तक पूछताछ चली. ईडी उनको दोबारा समन भेज सकती है.

Open in App

रॉबर्ट वाड्रा से ईडी की पूछताछ खत्म हो गई है. मीडिया रिपोर्टों के हवाले से कहा जा रहा है कि वाड्रा अपने ऊपर लगाये गए सारे आरोपों को खारिज कर दिया है. ईडी की पूछताछ मनी लांड्रिंग के केस में दूसरे चरण में पहुंच गई है. वाड्रा ने संजय भंडारी नाम के किसी भी शख्स को जानने से इंकार कर दिया है. रॉबर्ट वाड्रा से पूछताछ रात 8 बजे तक चलेगी. वाड्रा पर लंदन में अवैध संपत्ति खरीदने का आरोप है. वाड्रा से 4 चरणों में 36 सवाल ईडी पूछेगी.

रॉबर्ट वाड्रा जब ईडी ऑफिस पहुंचे तो उनके साथ उनकी पत्नी और कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी भी मौजूद थीं. प्रियंका गांधी रॉबर्ट वाड्रा को गेट पर ड्राप करने के बाद कांग्रेस मुख्यालय  चली गईं. रॉबर्ट वाड्रा पर आज बीजेपी सुबह से ही हमलावर दिखी. प्रवक्ता संबित पात्रा ने प्रेस कांफ्रेंस कर कई गंभीर आरोप लगाये. 

बीजेपी के नए आरोप 

बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा ने आज दिल्ली में प्रेस कांफ्रेंस कर रॉबर्ट वाड्रा पर कई आरोप लगाये हैं. उन्होंने उन पर पेट्रोलियम और डिफेंस डील में दलाली खाने का आरोप लगाया है. संबित ने अपने प्रेस कांफ्रेंस में संजय भंडारी नाम के शख्स का बार-बार जिक्र करते नजर आये और इन्हें रॉबर्ट वाड्रा का साथी बताया. बीजेपी प्रवक्ता के अनुसार रॉबर्ट वाड्रा की लंदन में 8 संपतियां हैं. वहीं उन पर दिल्ली में भी अवैध तरीके से संपत्ति बनाने का आरोप लगाया गया है. दिल्ली में जगदीश शर्मा के नाम पर प्रॉपर्टी होने का दावा बीजेपी ने किया है, जिन्हें वाड्रा का करीबी दोस्त माना जाता है. 

रॉबर्ट वाड्रा पर कारवाई में इतनी देर क्यों

रॉबर्ट वाड्रा पर आरोप नए नहीं हैं. हरियाणा के मुख्यमंत्री भूपिंदर सिंह हुड्डा के रहते उन पर जमीन घोटाले के आरोप भी लगे थे. रॉबर्ट वाड्रा की कंपनी को डीएलएफ ने बहुत सी सस्ते दाम पर जमीन उपलब्ध करवाए थे. इससे पहले राजस्थान में वसुंधरा राजे की सरकार ने वाड्रा के सैंकड़ों एकड़ जमीन का मोटेशन रद्द किया था. लेकिन वाड्रा के खिलाफ व्यक्तिगत स्तर पर कोई कारवाई नहीं की जा रही थी. तो क्या वाड्रा पर कारवाई के लिए प्रियंका गांधी के सक्रिय राजनीति में आने का इंतजार किया जा रहा था? 

टॅग्स :रॉबर्ट वाड्राप्रियंका गांधीप्रवर्तन निदेशालयनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन