लाइव न्यूज़ :

मोइन कुरैशी पर ED का शिकंजा, दिल्ली में फार्महाउस, बीकानेर में एक किला किया जब्त

By भाषा | Updated: September 18, 2019 11:32 IST

ईडी ने कहा कि ये संपत्तियां मुखौटा कंपनियों की आड़ में रखी गई थीं, जिनका नियंत्रण मोइन कुरैशी द्वारा किया जाता था।

Open in App
ठळक मुद्देकुरैशी की गिरफ्तारी के बाद ईडी आरोपपत्र भी दाखिल कर चुकी है। ईडी ने कहा कि कुरैशी सीबीआई के वरिष्ठ अधिकारियों के संपर्क में था।

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मंगलवार को कहा कि उसने विवादों में रहे मांस निर्यातक मोइन कुरैशी एवं अन्य के खिलाफ धन शोधन के एक मामले की जांच के तहत दिल्ली में एक फार्महाउस और राजस्थान के बीकानेर में एक पुराना किला कुर्क किया है।

ईडी ने एक बयान में कहा कि ये संपत्तियां मुखौटा कंपनियों की आड़ में रखी गई थीं, जिनका नियंत्रण कुरैशी द्वारा किया जाता था।

बयान में कहा गया है कि धन शोधन रोकथाम कानून (पीएमएलए) के तहत कुर्की का एक अस्थायी आदेश जारी किया गया था और संपत्तियों का कुल मूल्य 9.35 करोड़ रुपये है।

ईडी ने कहा, ‘‘अचल संपत्तियां दिल्ली, राजस्थान, देहरादून और गोवा में है। कुर्क संपत्तियों में दिल्ली के छतरपुर इलाके में स्थित एक फार्महाउस और राजस्थान के बीकानेर जिले में एक पुराना किला शामिल है।’’

जांच एजेंसी ने जिन मुखौटा कंपनियों या काल्पनिक कंपनियों की पहचान की है-उनमें इवरशाइन हॉस्पिटैलिटी प्राइवेट लिमिटेड, स्काईराइज इंफ्राटेक प्राइवेट लिमिटेड, एम्पायर सेल्स प्राइवेट लिमिटेड, इम्प्रेस एस्टे्टस प्राइवेट लिमिटेड और मिलेनियम प्रोपकॉन प्राइवेट लिमिटेड शामिल हैं।

सीबीआई की प्राथमिकी के आधार पर ईडी ने कुछ साल पहले मोइन अख्तर कुरैशी, उसकी कंपनी एएमक्यू ग्रुप, कर्मचारी आदित्य शर्मा, टाइमेक्स ग्रुप ऑफ कंपनीज के प्रदीप कोनेरू, पूर्व सीबीआई निदेशक एपी सिंह और अन्य अज्ञात लोगों तथा नौकरशाहों के खिलाफ पीएमएलए का एक मामला दर्ज किया था।

एपी सिंह सहित सीबीआई के कुछ पूर्व निदेशकों के साथ अपने कथित संदिग्ध संपर्कों को लेकर तथा हाई प्रोफाइल लोगों के खिलाफ सीबीआई जांचकर्ताओं को धन एवं अन्य चीजों के एवज में प्रभावित करने को लेकर कुरैशी ईडी और सीबीआई जांच के दायरे में है।

कुरैशी की गिरफ्तारी के बाद ईडी आरोपपत्र भी दाखिल कर चुकी है।

ईडी ने कहा कि कुरैशी सीबीआई के वरिष्ठ अधिकारियों के संपर्क में था और वह सीबीआई की जांच वाले मामलों को प्रभावित करने के लिए खुद ही या सतीश बाबू सना जैसे अपने एजेंटों के जरिये लोगों से रुपये वूसला करता था। इससे प्राप्त धन की विभिन्न माध्यमों से मनी लॉन्ड्रिंग (धन शोधन) की जाती जाती थी। 

टॅग्स :प्रवर्तन निदेशालयसीबीआई
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

भारतपूर्व सांसद विजय दर्डा और देवेंद्र दर्डा कोयला खदान आवंटन मामले में बरी

क्राइम अलर्ट200 नहीं 1500 करोड़ रुपये का मालिक जालसाज अशोक खरात?, कई बैंक खाते सील, विशेष जांच दल ने जमीन, भूखंड, फ्लैट और वाहनों की जानकारी मांगी

भारतभगोड़े नीरव मोदी को UK कोर्ट से झटका, प्रत्यर्पण याचिका खारिज; भारत वापसी का रास्ता साफ

भारतदिल्ली हाईकोर्ट ने केजरीवाल, सिसोदिया समेत 12 लोगों को जारी किया नोटिस, आबकारी नीति मामले में सीबीआई ने दायर की याचिका

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया