लाइव न्यूज़ :

अर्थव्यवस्था में सुस्तीः दिल्ली-एनसीआर और अहमदाबाद में मकान बिक्री बढ़ी, मुंबई, पुणे और कोलकाता में घटी

By भाषा | Updated: January 7, 2020 20:55 IST

जमीन - जायदाद से जुड़े परामर्श देने वाली फर्म नाइट फ्रैंक ने अपनी 2019 की हालिया रिपोर्ट ' इंडिया रियल एस्टेट : एच -2' में कहा कि आर्थिक नरमी के झटकों के बावजूद 2019 में भारतीय रियल एस्टेट क्षेत्र में वृद्धि दर्ज की गई है। शीर्ष आठ शहरों में 2019 में बिक्री में सालाना आधार पर एक प्रतिशत की वृद्धि हुई है।

Open in App
ठळक मुद्देफर्म ने कहा कि 2019 में मकानों की कुल बिक्री 2,45,861 इकाइयों पर रही, जो कि 2018 में 2,42,328 इकाइयों पर थी। बिक्री को बढ़ाने के लिए डेवलपरों ने घरखरीदारों की आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए मकान की कीमतों और आकार को कम किया है।

अर्थव्यवस्था में सुस्ती के बावजूद देश के आठ बड़े शहरों में मकानों की बिक्री 2019 में मामूली बढ़कर करीब 2.46 लाख इकाई रही।

जमीन - जायदाद से जुड़े परामर्श देने वाली फर्म नाइट फ्रैंक ने अपनी 2019 की हालिया रिपोर्ट ' इंडिया रियल एस्टेट : एच -2' में कहा कि आर्थिक नरमी के झटकों के बावजूद 2019 में भारतीय रियल एस्टेट क्षेत्र में वृद्धि दर्ज की गई है। शीर्ष आठ शहरों में 2019 में बिक्री में सालाना आधार पर एक प्रतिशत की वृद्धि हुई है।

फर्म ने कहा कि 2019 में मकानों की कुल बिक्री 2,45,861 इकाइयों पर रही, जो कि 2018 में 2,42,328 इकाइयों पर थी। बिक्री को बढ़ाने के लिए डेवलपरों ने घरखरीदारों की आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए मकान की कीमतों और आकार को कम किया है।

दिल्ली-एनसीआर, बेंगलुरु, चेन्नई, हैदराबाद और अहमदाबाद में मकान बिक्री बढ़ी है जबकि मुंबई, पुणे और कोलकाता में बिक्री घटी है। रिपोर्ट के मुताबिक, बेंगलुरू में मकानों की बिक्री सबसे ज्यादा 10 प्रतिशत बढ़कर 48,076 इकाइयों पर रही। चेन्नई में मकान बिक्री छह प्रतिशत बढ़कर 16,959 इकाई जबकि दिल्ली-एनसीआर में बिक्री पांच प्रतिशत बढ़कर 42,828 इकाई रही।

नाइट फ्रैंक इंडिया के कार्यकारी निदेशक (उत्तरी) मुद्दसिर जैदी ने कहा, "एनसीआर में स्थिर बिक्री एक सकारात्मक संकेत है।" जैदी ने कहा कि पिछले साल मकानों की कीमतें औसतन चार से पांच प्रतिशत बढ़ी हैं लेकिन यह अब भी 2015 के स्तर से नीचे हैं। हैदराबाद में मकान बिक्री चार प्रतिशत बढ़कर 16,267 इकाई और अहमदाबाद में तीन प्रतिशत बढ़कर 16,713 इकाई पर रही।

हालांकि, कोलकाता में मकानों की बिक्री 12 प्रतिशत गिरकर 11,266 इकाइयों पर रह गई। वहीं, मुंबई और पुणे में बिक्री क्रमश: पांच और दो प्रतिशत गिरी। नए मकानों की आपूर्ति (लॉन्च) 2019 में 23 प्रतिशत बढ़कर 2,23,325 इकाइयों पर रही। वहीं, कार्यालय के लिए स्थान पट्टे पर लेने की गतिविधियों में 27 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गयी और यह 6.06 करोड़ वर्ग फुट के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया।

टॅग्स :मोदी सरकारदिल्लीनॉएडाकोलकाताचेन्नईमुंबई
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारत अधिक खबरें

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं