लाइव न्यूज़ :

दुर्घटना की ओर बढ़ रही अर्थव्यवस्था, देश को विनाश की ओर धकेल रही यह सरकार: राहुल गांधी

By शीलेष शर्मा | Updated: March 13, 2020 06:08 IST

राहुल ने प्रधानमंत्री से मांग की कि वह अपना मौन तोड़ें और देश को बताएं कि अर्थव्यवस्था की क्या स्थिति है. तथा उसे ठीक करने के लिए वह क्या कदम उठा रहे हैं. मोदी की खामोशी को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए राहुल ने कहा कि करोना का व्यापक प्रभाव देश की अर्थव्यवस्था पर पड़ रहा है लेकिन पूरी सरकार सो रही है. 

Open in App
ठळक मुद्देकांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने देश की गिरती अर्थव्यवस्था को लेकर गुरुवार को फिर मोदी सरकार पर हमला बोला. राहुल ने सरकार को चेतावनी दी कि देश बड़ी दुर्घटना की ओर बढ़ रहा है. यदि समय रहते इसे ठीक नहीं किया गया तो आने वाला समय देश की अर्थव्यवस्था के लिए भयावह होगा.

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने देश की गिरती अर्थव्यवस्था को लेकर गुरुवार को फिर मोदी सरकार पर हमला बोला. राहुल ने सरकार को चेतावनी दी कि देश बड़ी दुर्घटना की ओर बढ़ रहा है. यदि समय रहते इसे ठीक नहीं किया गया तो आने वाला समय देश की अर्थव्यवस्था के लिए भयावह होगा. राहुल ने प्रधानमंत्री से मांग की कि वह अपना मौन तोड़ें और देश को बताएं कि अर्थव्यवस्था की क्या स्थिति है. तथा उसे ठीक करने के लिए वह क्या कदम उठा रहे हैं. मोदी की खामोशी को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए राहुल ने कहा कि करोना का व्यापक प्रभाव देश की अर्थव्यवस्था पर पड़ रहा है लेकिन पूरी सरकार सो रही है. 

उनका सीधा आरोप था कि समय रहते आगाह करने के बावजूद सरकार ने करोना की भयावह स्थिति को देखते हुए भी कोई तैयारी नहीं की. 

राहुल ने व्यंग कसा की प्रधानमंत्री को समझ ही नहीं आता कि करोना का कोई असर देश की अर्थव्यवस्था पर पड़ रहा है. उन्होंने देश की अर्थव्यवस्था को अपने गलत फैसलों को कारण बर्बाद कर दिया है, जो अब एक सुनामी की तरह हमारे सामने है. सुनामी की चेतावनी मिलने के बावजूद सरकार द्वारा कोई कदम न उठाया जाना दर्शाता है कि देश को यह सरकार विनाश की ओर धकेल रही है. 2008 में देश की अर्थव्यवस्था के सामने ऐसा ही संकट आया था, दुनिया की अर्थव्यवस्था चरमरा गई थी लेकिन मनमोहन सिंह ने कुशल अर्थव्यवस्था नीति के कारण उसका कोई असर देश पर नहीं पड़ने दिया. आज भी हालात कुछ वैसे ही हैं. लेकिन सरकार नहीं समझ रही कि करोना का हमला केवल लोगों पर नहीं देश की अर्थव्यवस्था पर भी प्रहार कर रहा है.  

टॅग्स :राहुल गांधीकोरोना वायरसमोदी सरकारभारतीय अर्थव्यवस्था
Open in App

संबंधित खबरें

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित