लाइव न्यूज़ :

इस वित्त वर्ष में आर्थिक वृद्धि कोविड-19 की स्थिति पर निर्भर करेगी: वित्त मंत्रालय की रिपोर्ट

By भाषा | Updated: May 21, 2020 05:46 IST

रिपोर्ट में कहा गया है कि यह अभी शुरुआती दिन हैं और कोविड- 19 अभी कम नहीं हुआ है। वर्ष 2020- 21 में भारत की वास्तविक जीडीपी वृद्धि कोविड- 19 के देश की सीमाओं के भीतर इसके प्रसार, तीव्रता और समय पर निर्भर करेगी।

Open in App
ठळक मुद्देदेश की आर्थिक संभावनाओं को लेकर ‘सतर्कतापूर्ण आशावाद’ व्यक्त करते हुये वित्त मंत्रालय की एक रिपोर्ट में बुधवार को कहा गया कि 2020- 21 की वास्तविक जीडीपी वृद्धि कोविड- 19 महामारी की तीव्रता, अवधि और प्रसार पर निर्भर करेगी। वित्त मंत्रालय के आर्थिक मामले विभाग द्वारा तैयार इस रिपोर्ट में हालांकि अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) के उस नोट का जिक्र किया गया है जिसमें भारत की आर्थिक वृद्धि चालू वित्त वर्ष के दौरान 1.9 प्रतिशत रहने का अनुमान लगाया गया है।

देश की आर्थिक संभावनाओं को लेकर ‘सतर्कतापूर्ण आशावाद’ व्यक्त करते हुये वित्त मंत्रालय की एक रिपोर्ट में बुधवार को कहा गया कि 2020- 21 की वास्तविक जीडीपी वृद्धि कोविड- 19 महामारी की तीव्रता, अवधि और प्रसार पर निर्भर करेगी।

वित्त मंत्रालय के आर्थिक मामले विभाग द्वारा तैयार इस रिपोर्ट में हालांकि अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) के उस नोट का जिक्र किया गया है जिसमें भारत की आर्थिक वृद्धि चालू वित्त वर्ष के दौरान 1.9 प्रतिशत रहने का अनुमान लगाया गया है।

रिपोर्ट में कहा गया है कि यह अभी शुरुआती दिन हैं और कोविड- 19 अभी कम नहीं हुआ है। वर्ष 2020- 21 में भारत की वास्तविक जीडीपी वृद्धि कोविड- 19 के देश की सीमाओं के भीतर इसके प्रसार, तीव्रता और समय पर निर्भर करेगी।

रिपोर्ट में आगे कहा गया है कि भारत की आर्थिक वृद्धि में गिरावट का जोखिम वैश्विक सुस्ती के गहराने और आपूर्ति श्रृंखला के गड़बड़ाने से है। कोविड- 19 में तीव्र प्रसार और विभिन्न देशों में जारी लॉकडाउन से यह जोखिम खड़ा हुआ है।

इसमें कहा गया है कि भारत कोविड-19 महामारी से सामने आये स्वास्थ्य संकट से निपट रहा है और अब अर्थव्यवस्था को फिर से पटरी पर लाने की तरफ ध्यान दिया जा रहा है। सरकार और रिजर्व बैंक मिलकर अर्थव्यवस्था के प्रभावित क्षेत्रों को समर्थन देने के लिये राजकोषीय और मौद्रिक उपाय कर रहे हैं। 

टॅग्स :कोरोना वायरससीओवीआईडी-19 इंडियाकोरोना वायरस इंडियामोदी सरकारलोकमत हिंदी समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतImport Duty Cut: सरकार ने आज से 41 वस्तुओं पर हटाया आयात शुल्क, चेक करें पूरी लिस्ट

भारतऊर्जा संकट में भी आत्मविश्वास कायम रहने का क्या है राज ?

भारतBihar News: राज्य अधिकारियों ने दिया अपनी संपत्ति का ब्योरा, जानें सबसे ज्यादा अमीर कौन?

भारत अधिक खबरें

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल