लाइव न्यूज़ :

केंद्र सरकार की गलत नीतियों के कारण हैं आर्थिक संकट के हालात : गहलोत

By भाषा | Updated: December 4, 2019 06:07 IST

मुख्यमंत्री ने कहा कि कर्मचारी किसी के बहकावे में आकर हड़ताल जैसे कदम नहीं उठाएं। इससे अच्छा संदेश नहीं जाता है और लोगों को अपने काम कराने में परेशानी का सामना करना पड़ता है

Open in App
ठळक मुद्दे गहलोत ने मंगलवार को कहा कि राजग सरकार की गलत नीतियों के कारण देश में आर्थिक संकट के हालात हैंइसका असर राज्यों पर भी पड़ रहा है।

 राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मंगलवार को कहा कि राजग सरकार की गलत नीतियों के कारण देश में आर्थिक संकट के हालात हैं और इसका असर राज्यों पर भी पड़ रहा है। गहलोत ने सचिवालय में एक कार्यक्रम में कहा, ‘‘जीडीपी की दर नीचे आते-आते 4.5 प्रतिशत पर आ गई है, विकास दर घट गई है, नौकरियां जा रही हैं, आ नहीं रही हैं, व्यापार ठप पड़े हैं। देश में एक प्रकार से आर्थिक संकट की स्थिति बन गई है ।

इसकी चिंता खाली केंद्र को नहीं हम सबको होनी चाहिए क्योंकि उसका असर राज्यों पर पड़ रहा है और पड़ेगा।’’ गहलोत ने केंद्र सरकार से राज्य को मिलने वाली करों की हिस्सा राशि एवं केंद्र प्रवर्तित योजनाओं में मिलने वाले अनुदान में बड़ी कटौती का जिक्र किया और कहा कि इससे राज्य सरकार को विकास कार्यों के लिए परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गहलोत ने कहा कि केंद्र ने माल व सेवा कर (जीएसटी) को गलत ढंग से लागू किया है।

उन्होंने कहा,‘‘जीएसटी को जिस रूप में लागू किया गया वह बहुत ही गलत तरीका था। डॉ. मनमोहन सिंह जी के दिमाग में था ‘एक राष्ट्र एक कर...यह बहुत बड़ा क्रांतिकारी कदम था कि एक देश में एक कर रहेगा बस 18 प्रतिशत। सरकार बदल गई और चार टैक्स कर दिए, पांच टैक्स कर दिए, अलग-अलग स्लैब बना दिए गए।

वह गाड़ी पटरी पर फिर से आ नहीं रही है। राजस्व में भी कमी हो गई है।’’ कर्मचारियों की हड़ताल के बारे में मुख्यमंत्री ने कहा कि कर्मचारी किसी के बहकावे में आकर हड़ताल जैसे कदम नहीं उठाएं। इससे अच्छा संदेश नहीं जाता है और लोगों को अपने काम कराने में परेशानी का सामना करना पड़ता है। राज्य सरकार किसी भी समस्या की सुनवाई एवं संवाद के लिए हमेशा तैयार है।

टॅग्स :अशोक गहलोत
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराजस्थान विधानसभा चुनाव 2028ः 45 जिला अध्यक्षों की नियुक्ति, देखिए लिस्ट

भारतबिहार के नतीजे निराशाजनक, कोई शक नहीं, गहलोत ने कहा-महिलाओं को 10-10 हज़ार रुपये दिए, चुनाव आयोग मूकदर्शक बना रहा, वीडियो

भारतबिहार चुनाव: अशोक गहलोत ने एनडीए के घोषणापत्र को बताया “झूठ का पुलिंदा”, कहा- भाजपा ने पहले जो वादे किए, वे अब तक पूरे नहीं हुए

भारतBihar Elections 2025: अशोक गहलोत ने किया ऐलान, कांग्रेस तेजस्वी के साथ मजबूती से खड़ी है

भारततेजस्वी यादव के आगे कांग्रेस ने डाले हथियार?, बिहार में एक नहीं 2 उपमुख्यमंत्री, अशोक गहलोत बोले- बनाएंगे महागठबंधन सरकार

भारत अधिक खबरें

भारतGoa Nightclub Fire: आग लगने के कुछ घंटों बाद मालिक इंडिगो फ्लाइट से फुकेट भागा, हादसे में 25 लोगों की हुई मौत

भारतVIDEO: कांग्रेस ने मुस्लिम लीग के आगे घुटने टेक दिए, पीएम मोदी...

भारतVIDEO: कांग्रेस महिला विरोधी है, अपशब्द बोलते रहते हैं, कंगना रनौत...

भारतVIDEO: नेहरू ने इसरो नहीं बनाया होता आपका मंगलयान ना होता, लोकसभा में प्रियंका गांधी

भारतनवजोत कौर सिद्धू को उनके विवादित बयान के कारण कांग्रेस पार्टी से किया गया सस्पेंड