लाइव न्यूज़ :

EVM में हुई गड़बड़ी की वजह से चुनाव आयोग ने लिया फैसला, कैराना और भंडारा-गोंदिया लोकसभा सीट पर दोबार चुनाव

By पल्लवी कुमारी | Updated: May 29, 2018 18:52 IST

उत्तर प्रदेश के राजनीतिक रूप से अहम कैराना सीट के अलावा महाराष्ट्र के भंडारा - गोंदिया और पालघर संसदीय सीटों तथा नगालैंड लोकसभा सीट पर मतदान हो रहे हैं। इन सभी सीटों पर नतीजे गुरुवार (31 मई) को घोषित किए जाएंगे

Open in App

नई दिल्ली, 29 मई: महाराष्ट्र के पालघर और भंडारा-गोंदिया लोकसभा उपचुनाव में वीवीपीएटी और ईवीएम में गड़बड़ी की वोटिंग के दिन( 28 मई) को काफी शिकायतें सामने आई थी। जिसपर पर फैसला लेते हुए चुनाव आयोग ने फिर से चुनाव कराने का फैसला किया है। चुनाव आयोग के मुताबिक 30 मई को भंडारा-गोंदिया लोकसभा सीट पर दोबारा वोटिंग कराई जाएगी। वहीं यूपी के कैरान लोकसभा सीट के 73 बूथों पर भी 30 मई को ही दोबारा चुनाव कराए जाएंगे। चुनाव सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक कराए जाएंगे।

चुनाव आयोग के मुताबिक उन्होंने  जिला कलेक्टर अभिमन्यु काले, कदंबारी बाल्कवाड़े के स्थानांतरित करने का आदेश भी दे दिया है। गौरतलब है कि ईवीएम में गड़बड़ी की वजह से कई जगह बवाल मच गया था। इसके चलते मतदान के लिए आए मतदाताओं को चिलचिलाती धूप में बिना वोट किए ही वापस लौटना पड़ा। कांग्रेस और एनसीपी ने ईवीएम खराबी वाले जगहों पर पुन: मतदान की मांग भी की थी।  

ByPoll: 4 लोकसभा, 10 विधानसभा सीटों पर मतदान सम्पन्न, जानें कहां कितने प्रतिशत हुई वोटिंग

बता दें कि देश में चार लोकसभा और विधानसभा की 10 सीटों पर 28 मई को उपचुनाव हुए थे। लोकसभा सीट उत्तर प्रदेश के राजनीतिक रूप से अहम कैराना सीट के अलावा महाराष्ट्र के भंडारा - गोंदिया और पालघर संसदीय सीटों तथा नगालैंड लोकसभा सीट पर मतदान हुए थे। वहीं, पलुस कादेगांव(महाराष्ट्र), नूरपुर (उप्र) , जोकीहाट (बिहार), गोमिया और सिल्ली (झारखंड), चेंगानूर (केरल), अंपति (मेघालय), शाहकोट (पंजाब) थराली (उत्तराखंड) और मेहेशतला (पश्चिम बंगाल) विधानसभा सीटों पर भी उपचुनाव होंगे। इन चुनावों के नतीजे 31 मई को आएंगे।  

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर के सब्सक्राइब करें। 

टॅग्स :चुनाव आयोगउपचुनाव 2018
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया