लाइव न्यूज़ :

MP में तड़के रिक्टर स्केल पर 3.5 तीव्रता के आए भूकंप के झटके, लोगों के बर्तन गिरने और खिड़की-दरवाजों के खड़खड़ाने से मचा हड़कंप

By आजाद खान | Updated: February 27, 2022 22:55 IST

इस पर निवासियों ने बताया, ‘‘मेरे परिवार के लोग चाय बना रहे थे कि हमने रसोई के बर्तन गिरते देखे।’’

Open in App
ठळक मुद्देमध्यप्रदेश के पश्चिमी हिस्से में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं।इसकी तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 3.5 मापी गई है। इससे कोई जानमाल का नुकसान नहीं हुआ है।

इंदौर: मध्यप्रदेश के पश्चिमी हिस्से में गुरूवार तड़के भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए हैं। हालांकि, इनसे जान-माल के नुकसान की कोई खबर नहीं है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी है। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के ट्वीट के मुताबिक भूकंप इंदौर से करीब 125 किलोमीटर दूर पश्चिमी निमाड़ अंचल में गुरूवार तड़के चार बजकर 53 मिनट दो सेकंड पर आया और इसकी तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 3.5 मापी गई। निवासियों ने झटके के दौरान बर्तन गिरने और खिड़की-दरवाजों के खड़खड़ाने की आवाजें भी सुनी है। 

जिलाधिकारी ने क्या बताया

इस बीच, बड़वानी के जिलाधिकारी शिवराज सिंह वर्मा ने बताया,‘‘हमें पता चला है कि सेंधवा कस्बे में कई लोगों ने भूकंप के हल्के झटके महसूस किए। हालांकि, इससे जान-माल के नुकसान की फिलहाल कोई खबर नहीं है।’’ सेंधवा की विमल बाई ने बताया,‘‘मेरे परिवार के लोग चाय बना रहे थे कि हमने रसोई के बर्तन गिरते देखे।’’ सेंधवा के एक अन्य बाशिंदे कैलाश ने बताया,‘‘जब मैं आज सुबह जागा, तब मैंने चंद सेकंड तक दीवारों में कम्पन महसूस किया।’’

निवासियों ने ऐसे महसूस किए भूकंप के झटके

कैलाश ने बताया कि भूकंप के वक्त उनकी पत्नी रसोई में बर्तनों की रैक के पास बैठी थीं। उन्होंने आगे बताया,‘‘भूकंप के दौरान बर्तन कुछ इस तरह हिले कि मेरी पत्नी को एक पल को लगा कि ये बर्तन उसके ऊपर गिर पड़ेंगे।’’ स्थानीय नागरिकों ने बताया कि सेंधवा के पास निवाली क्षेत्र में भी लोगों ने अपने घरों के खिड़की-दरवाजों के खड़खड़ाने की आवाजें सुनीं। 

इससे पहले गुजरात के कच्छ में भी आया था भूकंप

आपको बता दें कि इससे पहले बुधवार को गुजरात के कच्छ जिले में 3.4 तीव्रता का भूकंप आया था। आईएसआर के मुताबिक, दोपहर 12 बजकर पांच मिनट पर भचाऊ के पास भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। हालांकि इसमें भी कोई जान माल का नुकसान नहीं हुआ है। 

टॅग्स :Madhya Pradeshभूकंपइंदौर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

क्राइम अलर्टMP News: लॉरेंस गैंग के गुर्गे राजपाल का सरेंडर, फिरौती, फायरिंग जैसे अपराधों को काबूला

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

भारतमध्य प्रदेश: सीएम मोहन यादव ने स्कूली छात्रों को बांटे किताबें-साइकिलें, बच्चों पर बरसाए फूल

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर