लाइव न्यूज़ :

निकोबार आइसलैंड में हिली धरती, 5.3 मैग्नीट्यूड पर भूकंप के झटके हुए महसूस

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: August 6, 2018 11:02 IST

निकोबार आइसलैंड में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। ये भूकंप आज (सोमवार) सुबह करीब 10 बजे महसूस किए गए हैं।

Open in App

निकोबार आइसलैंड में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। ये भूकंप आज (सोमवार) सुबह करीब 10 बजे महसूस किए गए हैं। कहा जा रहा है कि   5.3 मैग्नीट्यूड पर झटके महसूस किए गए हैं। साथ ही फिलहाल किसी के हताहत होने की खबर नहीं हैं। 

कहा जा रहा है कि लोगों को एक दम से भूकंप समझ में नहीं आया था। फिलहाल सभी सुरक्षित हैं।इससे पहले इंडोनेशिया के लोमबोक द्वीप में आए भीषण भूकंप से मरने वालों की संख्या 82 हो गई है और सैकड़ों अन्य लोग घायल भी हुए हैं। इंडोनेशिया आपदा एजेंसी के प्रवक्ता सुतोपो पुरवो नुग्रोहो ने आज यह जानकारी देते हुए बताया कि हजारों इमारतें क्षतिग्रस्त भी हुई हैं। कल आए इस भूकंप की तीव्रता सात थी, जिससे पर्यटकों सहित स्थानीय लोग भी घबरा गए और अफरा तफरी मच गई। पड़ोसी द्वीप बाली में भी इसके झटके महसूस किए गए।

अधिकारियों ने कहा कि नवीनतम भूकंप में एक संक्षिप्त सुनामी चेतावनी जारी की गई थी। इससे बाली के देनपासार में भी इमारतों को क्षति पहुंची। इन इमारतों में एक डिपार्टमेंटल स्टोर और हवाई अड्डे टर्मिनल की इमारत शामिल है। 

मौसम विज्ञान, जलवायु विज्ञान और भूभौतिकी एजेंसी के अधिकारी डी कर्नावती ने कहा कि सुनामी की चेतावनी तब वापस ले ली गई जब सुनामी की लहरें तीन गांवों में मात्र 15 सेंटीमीटर ऊंची दर्ज की गई। लोमबोक के आपदा अधिकारी इवान अस्मारा ने कहा कि लोग घबराकर अपने घरों से बाहर निकल आये।

इंडोनेशिया आपदा शमन एजेंसी के प्रवक्ता सुतोपो पुरवो नुग्रोहो ने बताया कि शहर में क्षतिग्रस्त हुई ज्यादातर इमारतों में घटिया निर्माण सामग्री का इस्तेमाल किया गया था। सुरक्षा सम्मेलन के लिए लोमबोक में मौजूद सिंगापुर के गृह मंत्री के शनमुगम ने फेसबुक पर बताया कि कैसे उनके होटल की दसवीं मंजिल का कमरा हिल रहा था।

टॅग्स :भूकंप
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतEarthquake in Ladakh: लद्दाख की धरती में हुई हलचल, 3.9 की तीव्रता से घबराए लोग; कोई हताहत नहीं

भारतकोलकाता में भूकंप, रिक्टर स्केल पर 5.4 तीव्रता, डर से भागे लोग, वीडियो

भारतEarthquakes in Sikkim: सिक्किम में भूकंप से हिली धरती, ग्यालशिंग और अन्य क्षेत्रों में महसूस किए गए झटके

विश्वEarthquake in Japan: जापान में 6.2 तीव्रता का भूकंप, सुनामी की चेतावनी; जानें क्या करें, क्या न करें

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया