लाइव न्यूज़ :

बिहार, बंगाल समेत कई पूर्वोत्तर राज्यों में भूकंप, 5.5 रिक्टर पैमाने पर हिली धरती

By भारती द्विवेदी | Updated: September 12, 2018 12:00 IST

भूंकप के झटके को 25-30 सेकेंड तक महसूस किया गया है। फिलहाल कहीं से भी किसी तरह के नुकसान की खबर नहीं आई है।

Open in App

नई दिल्ली, 12 सितंबर: पश्चिम बंगालबिहार, असम, नागालैंड, सिक्किम, मणिपुर समेत कई पूर्वोत्तर राज्यों में भूंकप के झटके महसूस किए गए हैं। भूंकप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 5.5 थी। भूंकप का केंद्र असम के कोकराझार में था। बिहार के पटना, कटिहार, पूर्णिया, किशनगंज में भूंकप के झटके महसूस हुए हैं।

पश्चिम बंगाल के कोलकाता, जलपाईगुडी, सिलीगुड़ी के अलावा कई इलाकों में लोगों ने भूकंप के झटके महसूस किए हैं। भूंकप के झटके को 25-30 सेकेंड तक महसूस किया गया है। फिलहाल कहीं से भी किसी तरह के नुकसान की खबर नहीं आई है। सुबह 10 बजे के 10 मिनट पर भूकंप के झटकों से धरती हिली है।

वहीं अहले  सुबह जम्मू-कश्मीर और हरियाणा के कई इलाकों में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। अधिकारियों ने बताया कि किसी के हताहत होने या संपत्ति के नुकसान की कोई खबर नहीं है। आपदा प्रबंधन विभाग के एक अधिकारी ने यहां बताया कि आज तड़के 5.15 बजे रिक्टर स्केल पर 4.6 तीव्रता का भूकंप आया था। अधिकारी ने बताया कि भूंकप का केन्द्र राज्य में सीमांत लद्दाख क्षेत्र में करगिल शहर से 199 किलोमीटर उत्तर में 174 किलोमीटर गहराई में था।

वहीं, हरियाणा के झज्जर में सुबह 5.43 बजे भूकंप के झटके महसूस हुए, जिसकी तीव्रता 3.1 मापी गई। सुबह आई भूंकप में भी किसी तरह के जान-माल के नुकसान खबर नहीं है।

टॅग्स :भूकंपबिहारपश्चिम बंगालअसम
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारत अधिक खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया