लाइव न्यूज़ :

Earthquake: अंडमान और निकोबार में भूकंप के झटके, 4.3 मापी गई तीव्रता

By स्वाति सिंह | Updated: June 10, 2020 05:46 IST

राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने बताया कि यह भूकंप 2 बजकर 17 मिनट पर आया। इससे पहले सोमवार को राष्ट्रीय राजधानी में 2.1 तीव्रता के भूकंप का झटका महसूस किया गया।

Open in App
ठळक मुद्देअंडमान और निकोबार में बुधवार को कम तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने बताया कि रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 4.3 मापी गई है।

नई दिल्ली: अंडमान और निकोबार में बुधवार को कम तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने बताया कि रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 4.3 मापी गई है। यह भूकंप दिगलीपुर से 110 किलोमीटर उत्तर-पश्चिम के इलाके में आया था। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने बताया कि यह भूकंप 2 बजकर 17 मिनट पर आया। इससे पहले सोमवार को राष्ट्रीय राजधानी में 2.1 तीव्रता के भूकंप का झटका महसूस किया गया।

राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (एनसीएस) ने यह जानकारी दी। एनसीएस ने कहा कि भूकंप का केंद्र दिल्ली-गुरुग्राम सीमा पर स्थित था और यह अपराह्न एक बजे धरती के 18 किलोमीटर नीचे आया। अप्रैल से दिल्ली-राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में मध्यम और कम तीव्रता के 14 से अधिक भूकंप आ चुके हैं।

वहीं, बुधवार (3 जून) को भारत-बांग्लादेश सीमा पर बुधवार सुबह 4.3 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए। हालांकि इसमें किसी भी तरह की क्षति की खबर नहीं है। क्षेत्रीय भूकंप केंद्र ने यहां बताया कि सुबह सात बजकर 10 मिनट पर भूकंप आया और इसका अधिकेंद्र 55 किलोमीटर की गहराई में था और यह स्थान सोहरा से 82 किलोमीटर दक्षिणपूर्व में है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि भूकंप के झटके पूरे मेघालय में महसूस किए गए और इससे किसी भी तरह की क्षति की खबर नहीं है।

टॅग्स :भूकंप
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतEarthquake in Ladakh: लद्दाख की धरती में हुई हलचल, 3.9 की तीव्रता से घबराए लोग; कोई हताहत नहीं

भारतकोलकाता में भूकंप, रिक्टर स्केल पर 5.4 तीव्रता, डर से भागे लोग, वीडियो

भारतEarthquakes in Sikkim: सिक्किम में भूकंप से हिली धरती, ग्यालशिंग और अन्य क्षेत्रों में महसूस किए गए झटके

विश्वEarthquake in Japan: जापान में 6.2 तीव्रता का भूकंप, सुनामी की चेतावनी; जानें क्या करें, क्या न करें

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos