लाइव न्यूज़ :

जयपुर सहित राजस्थान के अनेक जिलों में धूल भरी आंधी, चुरू में रिकार्ड तोड़ गर्मी

By भाषा | Updated: March 30, 2021 18:08 IST

Open in App

जयपुर, 30 मार्च बदले मौसम के बीच राजस्थान की राजधानी जयपुर सहित अनेक जिले मंगलवार दोपहर को आंधी की चपेट में आए जहां 30-40 किलोमीटर प्रति घंटा रफ्तार की धूलभरी हवाएं चल रही हैं। वहीं बीते चौबीस घंटे में चुरू में अधिकतम तापमान 43.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो कि इस शहर में मार्च महीने का अब तक का रिकार्ड तापमान है।

मंगलवार दोपहर बाद आयी आंधी ने राजधानी जयपुर सहित जैसलमेर, बीकानेर व जोधपुर सहित अनेक जिलों को अपनी आगोश में ले लिया। इससे लोगों को गर्मी से तो थोड़ी राहत मिली लेकिन तेज हवा के साथ उड़ती रेत से लोग खासे परेशान हुए।

इस आंधी से अभी लोगों को राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। मौसम विभाग के अनुसार आगामी 24 घंटों के दौरान जैसलमेर, बीकानेर, जोधपुर, पाली, जयपुर, दौसा, अलवर, सवाईमाधोपुर, भरतपुर, धौलपुर जिलों व इन जिलों के आसपास के क्षेत्र में 30-40 किलोमीटर प्रति घंटा रफ्तार की धूलभरी हवाएं/ 50 किलोमीटर प्रति घंटा रफ्तार तक की आंधी जारी रहने की सम्भावना है।

इस बीच पिछले 24 घंटों में चूरू सबसे गर्म रहा जहां अधिकतम तापमान 43.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो औसत से 8.2 डिग्री सेल्सियस ज्यादा है।

मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार, चूरू में सोमवार यानी 29 मार्च को मापा गया मार्च के माह में अब तक का सर्वाधिक अधिकतम तापमान है। इससे पहले 31 मार्च 2017 को मार्च माह में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 43.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

भारत अधिक खबरें

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत