'काफिला चंडीगढ़ चल दिया', नतीजों के कुछ घंटे पहले दुष्यंत चौटाला के इस ट्वीट के क्या मायने?

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: October 24, 2019 09:47 AM2019-10-24T09:47:47+5:302019-10-24T09:47:47+5:30

हरियाणा विधानसभा चुनाव-2019 मैदान में उतरे प्रमुख उम्मीदवारों में मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा, जेजेपी नेता दुष्यंत चौटाला और इनेलो के नेता अभय सिंह चौटाला शामिल हैं।

Dushyant Chautala tweet before Haryana Assembly Election 2019 counting | 'काफिला चंडीगढ़ चल दिया', नतीजों के कुछ घंटे पहले दुष्यंत चौटाला के इस ट्वीट के क्या मायने?

'काफिला चंडीगढ़ चल दिया', नतीजों के कुछ घंटे पहले दुष्यंत चौटाला के इस ट्वीट के क्या मायने?

Highlightsमतगणना के शुरू होने के बाद भी दुष्यंत चौटाला ने बीजेपी और कांग्रेस पर निशाना साधा है। राज्य के 90 विधानसभा क्षेत्रों में 21 अक्टूबर को चुनाव हुए थे।

हरियाणा विधानसभा चुनाव-2019 के आज (24 अक्टूबर) नतीजे आ जाएंगे। मतगणना सुबह आठ बजे से शुरू हो गए हैं। मतगणना के शुरू होने से एक दिन पहले जननायक जनता पार्टी के प्रमुख दुष्यंत चौटाला ने एक ट्वीट किया। जिसमें उन्होंने लिखा था, ''युवाओं की मेहनत ने देखो इतिहास बदल दिया, किसान-कमेरे का काफिला चंडीगढ़ चल दिया।'' इस ट्वीट के कई मायने हैं। कहा जा रहा है कि काउंटिंग के एक दिन पहले दुष्यंत चौटाला का ये ट्वीट उनके चुनाव में जीत की ओर इशारा कर रहे हैं। 

मतगणना के शुरू होने के बाद भी दुष्यंत चौटाला ने बीजेपी और कांग्रेस पर निशाना साधते हुए बयान दिया था। उन्होंने कहा है कि उनके पास हरियाणा के सत्ता की चाभी है।  दुष्यंत चौटाला ने कहा है कि ना कांग्रेस और ना ही बीजेपी 40 सीटों पर जीत पाएगी। इस बार सत्ता की चाभी जननायक जनता पार्टी के हाथ में ही होगी।

राज्य के 90 विधानसभा क्षेत्रों में 21 अक्टूबर को चुनाव हुए थे। हरियाणा में सोमवार को 68 प्रतिशत से अधिक मतदान दर्ज किया गया था जो 2014 में हुए विधानसभा चुनाव की तुलना में कुछ कम था। उस वर्ष 76.54 प्रतिशत मतदान हुआ था।

Web Title: Dushyant Chautala tweet before Haryana Assembly Election 2019 counting

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे