लाइव न्यूज़ :

होद की खुदाई के दौरान मिट्टी ढही, दबकर बच्ची सहित पांच लोगों की मौत

By भाषा | Updated: August 20, 2021 20:32 IST

Open in App

राजस्थान के जालौर जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र में शुक्रवार को होद (पानी की डिग्गी) की खुदाई के दौरान मिट्टी ढह जाने से उसमें दबकर तीन साल की बच्ची सहित पांच लोगों की मौत हो गई। थानाधिकारी लक्ष्मण सिंह ने बताया कि चाइना मार्केट के पास एक होद की खुदाई के दौरान यह हादसा हुआ। उन्होंने बताया कि मृतकों की पहचान विक्रम कुमार (17), दिनेश कुमार (17), पूरम सिंह (27), जानकी लाल (26) और अनुष्का (3) के रूप में की गई है। उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम के लिये शवों को स्थानीय राजकीय चिकित्सालय के मुर्दाघर में रखवाया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। अभी तक इस संबंध में कोई प्राथमिकी दर्ज नहीं हुई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतफिरोजाबाद में वायरल बुखार, डेंगू से 50 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री ने दिए जरूरी निर्देश

भारतफिरोजाबाद में वायरल बुखार, डेंगू से 50 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री ने दिए जरूरी निर्देश

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी