Durga Puja Utsav 2024: शारदीय नवरात्र और दशहरा को देखते हुए पुलिसकर्मियों की छुट्टियां रद्द?, 5 से 16 अक्टूबर तक ड्यूटी करें, 27 सितंबर को आदेश जारी

By एस पी सिन्हा | Updated: September 27, 2024 15:56 IST2024-09-27T15:55:45+5:302024-09-27T15:56:54+5:30

Durga Puja Utsav 2024: दुर्गा पूजा 2024 के अवसर पर विधि-व्यवस्था एवं साम्प्रदायिक सद्भाव बनाए रखने के लिए दिनांक- 05.10.2024 से 16.10.2024 तक सभी प्रकार के अवकाश (विशेष परिस्थिति को छोड़कर) बंद किया जाता है।

Durga Puja Utsav 2024 bihar patna cm nitish kumar Shardiya Navratri Dussehra holidays policemen cancelled perform duty from 5 to 16 October order issued 27 Sep | Durga Puja Utsav 2024: शारदीय नवरात्र और दशहरा को देखते हुए पुलिसकर्मियों की छुट्टियां रद्द?, 5 से 16 अक्टूबर तक ड्यूटी करें, 27 सितंबर को आदेश जारी

सांकेतिक फोटो

Highlightsकानून-व्यवस्था और सांप्रदायिक सद्भाव बनाए रखना पुलिस के लिए बड़ी चुनौती होती है।तीन अक्टूबर से शारदीय नवरात्र की शुरुआत हो रही है।इस दौरान बड़ी संख्या में घूमने निकलेंगे।

पटनाः बिहार में त्योहारों के दौरान कानून-व्यवस्था और सांप्रदायिक सद्भाव बनाए रखने के लिए पुलिस मुख्यालय की ओर 27 सितंबर को आदेश जारी कर 5 से 16 अक्टूबर तक पुलिसकर्मियों की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं। हालांकि विशेष परिस्थिति में छूट मिल सकती है। दरअसल, तीन अक्टूबर से शारदीय नवरात्र की शुरुआत हो रही है। इस दौरान बड़ी संख्या में घूमने निकलेंगे। दुर्गा पूजा के दौरान कानून-व्यवस्था और सांप्रदायिक सद्भाव बनाए रखना पुलिस के लिए बड़ी चुनौती होती है। जारी किए गए पत्र में कहा गया है कि दुर्गा पूजा 2024 के अवसर पर विधि-व्यवस्था एवं साम्प्रदायिक सद्भाव बनाए रखने के लिए दिनांक- 05.10.2024 से 16.10.2024 तक सभी प्रकार के अवकाश (विशेष परिस्थिति को छोड़कर) बंद किया जाता है।

सभी वरीय पुलिस अधीक्षक/पुलिस अधीक्षक/समादेष्टा/प्राचार्य अनुपालन सुनिश्चित कराएंगे। बता दें कि दुर्गा पूजा के मौके पर बिहार भर में मेले का आयोजन होता है। इस दौरान विशेष सतर्कता बरतने की बात कही गई है। शारदीय नवरात्र की शुरुआत तीन अक्टूबर (गुरुवार) को कलश स्थापना से शुरू होगी।

इस दिन से घरों से लेकर पूजा पंडालों में दुर्गा सप्तशती का पाठ आरंभ हो जाएगा। नवरात्र में चतुर्थी तिथि दो दिन छह व सात अक्टूबर को रहेगा। इस बार अष्टमी व महानवमी का व्रत एक ही दिन 11 अक्टूबर (शुक्रवार) को होगा। 12 अक्टूबर को विजयादशमी का पर्व मनेगा। शारदीय नवरात्र के दौरान एक तिथि की वृद्धि व दो तिथि एक दिन होने से दुर्गा पूजा 10 दिनों का होगा।

Web Title: Durga Puja Utsav 2024 bihar patna cm nitish kumar Shardiya Navratri Dussehra holidays policemen cancelled perform duty from 5 to 16 October order issued 27 Sep

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे