लाइव न्यूज़ :

डंपर और डीसीएम की टक्‍कर में तीन की मौत, दर्जन भर घायल

By भाषा | Updated: January 2, 2021 00:29 IST

Open in App

इटावा (उप्र) एक जनवरी उत्तर प्रदेश के इटावा जिले के ऊसराहार थाना क्षेत्र अन्‍तर्गत आगरा-लखनऊ एक्‍सप्रेसवे पर शुक्रवार की शाम हुई सड़क दुर्घटना में तीन व्‍यक्तियों की मौत हो गई जबकि दर्जन भर लोग घायल हो गये।

जिले के वरिष्‍ठ पुलिस अधीक्षक आकाश तोमर ने बताया कि ऊसराहार थाना क्षेत्र के अंतर्गत शुक्रवार को आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे चैनल 132 पर घने कोहरे के दौरान गलत दिशा में जा रहे बालू से भरे डंपर से राजस्थान से आ रही डीसीएम (छोटा ट्रक) की टक्कर हो गयी ।

उन्‍होंने बताया कि घने कोहरे में आगे दिखाई न पड़ने से आठ चौपहिया वाहन टकरा कर दुर्घटना ग्रस्त हो गए।

पुलिस के अनुसार इस हादसे में हीरालाल मीणा (24) और ढोलू मीणा (19) की मौत हो गयी । दोनों दौसा जिले के रहने वाले थे । एक अन्य शव की शिनाख्त नहीं हो पायी है ।

उन्होंने बताया कि घटना में आधा दर्जन लोग घायल हो गये। घायलों को पीजीआई सैफई में भर्ती कराया गया है और शवों को पोस्टमार्टम के लिये भेजा गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटSRH vs LSG: टॉप ऑर्डर के ढहने के बाद, हेनरिक क्लासेन और नीतीश रेड्डी ने शतकीय साझेदारी में जड़ी फिफ्टी

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी