लाइव न्यूज़ :

पंजाब में 1300 करोड़ रुपये से अधिक की हेरोइन सहित मादक पदार्थ नष्ट किया गया

By भाषा | Updated: June 26, 2021 20:53 IST

Open in App

चंडीगढ़, 26 जून पंजाब सरकार ने अंतरराष्ट्रीय मादक पदार्थ सेवन और तस्करी निषेध दिवस पर शनिवार को अंतरराष्ट्रीय बाजार में 1,318 करोड़ रुपये मूल्य की 659 किलोग्राम हेरोइन सहित अन्य जब्त नशीले पदार्थ नष्ट किये।

यहां जारी एक आधिकारिक बयान के अनुसार पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने नशीली दवाओं के खतरे से निपटने के लिए एक राष्ट्रीय मादक पदार्थ नीति की अपनी मांग दोहरायी।

बयान में कहा गया है कि हेरोइन के अलावा, नष्ट किए गए अन्य नशीले पदार्थों में 3,000 किलोग्राम चूरा पोस्त, 5.8 करोड़ रुपये की गोलियां/कैप्सूल, 166 किलोग्राम गांजा और पांच किलोग्राम चरस शामिल है।

सिंह ने इस मादक पदार्थ को नष्ट करने की कार्रवाई की आनलाइन शुरुआत की जिसे अमृतसर में पुलिस आयुक्त (अमृतसर) सुखचैन सिंह गिल के नेतृत्व में एक विशेष टीम द्वारा अंजाम दिया गया।

सिंह ने राज्य से नशीली दवाओं के खात्मे के लिए विशेष कार्य बल, पुलिस और खुफिया इकाई के बीच बेहतर सहयोग की आवश्यकता को भी रेखांकित किया।

उन्होंने नशीली दवाओं के खतरे से लड़ने के लिए सभी हितधारकों के समर्थन का आह्वान करते हुए इसे एक एक वैश्विक समस्या करार दिया। मुख्यमंत्री ने दावा किया कि पड़ोसी राज्यों हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली ने नशीली दवाओं की तस्करी से निपटने के लिए एक प्रभावी तंत्र स्थापित करने पर सहमति व्यक्त की थी लेकिन इसमें कोई खास प्रगति नहीं हुई है।

सिंह ने मादक पदार्थ के प्रति अपनी सरकार की बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं करने की नीति पर जोर देते हुए समस्या के लिए तस्करों, गैंगस्टरों और आतंकवादियों के बीच मजबूत गठजोड़ को जिम्मेदार ठहराया।

उन्होंने इसे पंजाब के युवाओं को कमजोर करने और उन्हें सशस्त्र बलों में शामिल होने से रोकने के लिए एक "पाकिस्तानी साजिश" करार दिया और ड्रोन के माध्यम से नशीले पदार्थ गिराये जाने और कांडला बंदरगाह के माध्यम से पंजाब में तस्करी की गई 700 किलोग्राम हेरोइन की जब्ती की घटनाओं का हवाला दिया।

मादक पदार्थ के खिलाफ लड़ाई में हुई प्रगति पर मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब दो 'ए श्रेणी' के गैंगस्टरों- 2019 में आर्मेनिया से सुखप्रीत बुद्धा और 2021 में यूएई से सुख भिखारीवाल- को वापस लाने में सफल रहा है।

उन्होंने कहा कि गौरव पटियाल को आर्मेनिया से लाने की प्रक्रिया जारी है, जबकि गैंगस्टरों के आका रमनजीत रोमी को हांगकांग से वापस लाया जा रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत अधिक खबरें

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत