लाइव न्यूज़ :

दिल्ली-मुंबई में अब प्रदूषण से जंग में शामिल होंगे ड्रोन

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: November 17, 2019 08:39 IST

प्रदूषण और ट्रैफिक जाम सबसे बड़ी समस्या के रूप में सामने आ रही है.

Open in App
ठळक मुद्देविदेशोंं में निजी सुरक्षा एजेंसी के लिए अवसर का जिक्र करते हुए सिंह ने कहा कि वहां पर करोड़ों नौकरी है. लेकिन पेशेवर लोग नहीं हैं. कापसी के चेयरमैन कुंवर विक्रम सिंह ने इस अवसर कहा कि विदेशों में करीब डेढ़ करोड़ सुरक्षा पेशेवरों की जरूरत है. इ

दिल्ली, मुंबई और अन्य शहरों में बढ़ते प्रदूषण की समस्या से निजात के लिए सरकार ड्रोन की सेवा लेने पर विचार कर रही है. केंद्रीय भूतल परिवहन राज्य मंत्री वी. के. सिंह ने सिक्यूरिटी लीडरशिप समिट के दौरान कहा कि शहरों में प्रदूषण, यातायात जाम, भीड़ नियंत्रण जैसी समस्या के लिए निजी सुरक्षा एजेंसियों की भूमिका तलाश की जानी चाहिए और इन एजेंसियोंं को चाहिए कि वे इसके लिए ड्रोन तकनीक का उपयोग करें.

उन्होंने कहा कि निजी सुरक्षा एजेंसियां हर शहर और कस्बों तक में है. ऐसे में ड्रोन का उपयोग कर वे हर शहर की वास्तविक स्थिति की तस्वीर दे सकती हैं. मंत्री सिंह ने कहा कि कापसी को इसके लिए कदम बढ़ाने चाहिए. उन्हें यह देखना होगा कि जब इस तरह की समस्या सामने है तो वे इसके लिए हम कितने तैयार हैं. उन्हें नई तकनीक अपनाने की जरूरत होगी.

उन्हें ड्रोन सहित अन्य तकनीक के पेशेवरों को साथ लाना होगा. जिससे हर डाटा का सही मूल्यांकन कर बेहतरीन रपट पेश की जा सके. उन्होंने कहा कि प्रदूषण और ट्रैफिक जाम सबसे बड़ी समस्या के रूप में सामने आ रही है. क्या कापसी और इसके सदस्य एजेंसी इसके लिए तैयार है कि सरकार उन्हें ड्रोन तकनीक से इनकी निगरानी, डाटा मूल्यांकन का काम दे. सरकार उन पर कैसे भरोसा करे. उन्हें कैसे दायित्व दे. इसके लिए उन्हें पहले सरकार का विश्वास हासिल करना होगा. इसके लिए उन्हें प्रमाण देना होगा.

विदेशोंं में निजी सुरक्षा एजेंसी के लिए अवसर का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि वहां पर करोड़ों नौकरी है. लेकिन पेशेवर लोग नहीं हैं, वहां के बाजार के लिए भी योजना बनानी चाहिए. कापसी के चेयरमैन कुंवर विक्रम सिंह ने इस अवसर कहा कि विदेशों में करीब डेढ़ करोड़ सुरक्षा पेशेवरों की जरूरत है. इसके लिए हम अपनी तैयारी कर रहे हैं. हम तकनीक के मोर्चे पर भी अपना ध्यान केंद्रीत कर रहे हैं. ड्रोन तकनीक में हम सुरक्षा एजेंसियों, पुलिस का सहयोग कर पाएं इसके लिए हम लगातार काम कर रहे हैं.

टॅग्स :वायु प्रदूषणदिल्ली प्रदूषणदिल्लीमुंबई
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया