लाइव न्यूज़ :

डा. राज अय्यर : अमेरिकी सेना में मुख्य सूचना अधिकारी का ओहदा संभालने वाले पहले भारतवंशी

By भाषा | Updated: January 10, 2021 11:26 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 10 जनवरी तमिलनाडु से ताल्लुक रखनेवाले सूचना विशेषज्ञ डॉ. राज अय्यर ने अमेरिकी सेना में मुख्य सूचना अधिकारी का पद हासिल कर दुनिया के सबसे ताकतवर देश और उसकी संबद्ध सेनाओं को सूचना एवं प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में प्रतिद्वंद्वियों के मुकाबले बेहतर बनाए रखने की जिम्मेदारी संभाल ली है।

पिछले वर्ष जुलाई में सृजित किए गए तीन सितारा जनरल के ओहदे के बराबर के इस पद के महत्व का अंदाज इस बात से लगाया जा सकता है कि ‘ऑफिस ऑफ द सेक्रेटरी ऑफ द आर्मी’ में सीआईओ अर्थात मुख्य सूचना अधिकारी के तौर पर काम करते हुए डॉ. अय्यर सूचना प्रौद्योगिकी और सूचना प्रबंधन से जुड़े मामलों पर सेना के प्रधान सलाहकार होंगे।

अमेरिकी सेना द्वारा अय्यर की नियुक्ति के मौके पर जारी एक आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा गया कि इस पद पर रहते हुए अय्यर सूचना प्रौद्योगिकी से जुड़े सामरिक मामलों के साथ ही साइबर सुरक्षा और क्लाउड मैनेजमेंट के प्रभारी होंगे तथा इस मद से जुड़े 18 अरब डॉलर के बजट के उचित नियोजन और निष्पादन द्वारा अमेरिका एवं उसकी संबद्ध सेनाओं को प्रतिद्वंद्वियों के मुकाबले सूचना और प्रौद्योगिकीय रूप से बेहतर बनाने में योगदान देंगे।

तमिलनाडु के तिरुचिरापल्ली में पैदा हुए डॉ. राज अय्यर का बचपन बेंगलुरू में बीता और उन्होंने त्रिची स्थित राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान से पढ़ाई करने के बाद आगे की शिक्षा के लिए अमेरिका का रुख किया। हालांकि उन दिनों विदेश में शिक्षा ग्रहण करना बहुत महंगा हुआ करता था और उनके पिता मनक्कल के. गणेशन की सारी जमा पूंजी से उनकी पढ़ाई के पहले सेमेस्टर की फीस ही भरी जा सकी।

धुन के पक्के और शिक्षा के महत्व को बखूबी समझने वाले अय्यर ने जल्द ही अपनी पढ़ाई के लिए स्कॉलरशिप हासिल की और उसके बाद पीछे मुड़कर नहीं देखा।

यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्सस से पीएचडी करने से पहले उन्होंने इसी विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में स्नातकोत्तर किया और उसके बाद यूनिवर्सिटी ऑफ मिशिगन से बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन में एमबीए किया।

पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने विभिन्न अमेरिकी कंपनियों में काम किया और मुख्यत: सूचना प्रौद्योगिकी और सूचना प्रबंधन के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दीं। इस दौरान वह सैन्य कंपनियों के शीर्ष पदों पर रहे और 26 साल के उनके करियर के दौरान उन्होंने सूचना प्रौद्योगिकी एवं डिजिटल स्तर पर सेना को मजबूत करने के उपाय सुझाने के साथ ही सामरिक रणनीति, नवाचार और आधुनिकीकरण से जुड़े मामलों के विशेषज्ञ के रूप में ख्याति प्राप्त की।

डॉ. राज अय्यर को विभिन्न पदों पर रहते हुए अपने कर्तव्यों के कुशल निर्वहन के लिए ‘मेरिटोरियस सिविलियन सर्विस अवार्ड’ और ‘इंटरनेशनल विलियम कोरनाय स्टैंडर्ड प्रफेशनल अवार्ड’ से नवाजा गया। इसके अलावा दुनियाभर में उनके दर्जनों लेख और शोधपत्र प्रकाशित हुए हैं। आशा है कि उनकी उपलब्धियों का यह सिलसिला आने वाले समय में इसी तरह आगे बढ़ता रहेगा।

अय्यर के पारिवारिक जीवन की बात करें तो उनकी पत्नी बृंदा अमेरिका सरकार में स्वास्थ्य देखरेख सूचना प्रौद्योगिकी कार्यक्रम प्रबंधक हैं। उनके दो पुत्रों में से बड़े पुत्र अश्विन अय्यर यूनिवर्सिटी ऑफ कैलिफोर्निया में पढ़ाई कर रहे हैं, जबकि छोटे पुत्र अभिषेक अय्यर मैरीलैंड स्थित सेंटिनल हाईस्कूल में नौवीं कक्षा के छात्र हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

भारत अधिक खबरें

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत