दूरदर्शन की मशहूर एंकर नीलम शर्मा का निधन, कुछ महीने पहले ही मिला था नारी शक्ति सम्मान

By धीरज पाल | Published: August 17, 2019 03:48 PM2019-08-17T15:48:55+5:302019-08-17T16:23:14+5:30

पिछले 20 सालों से वो दूरदर्शन में कार्यरत थीं। उन्हें इस साल मार्च में 'नारी शक्ति' सम्मान से सम्मानित किया गया।

Doordarshan famous anchor neelum sharma passed away today | दूरदर्शन की मशहूर एंकर नीलम शर्मा का निधन, कुछ महीने पहले ही मिला था नारी शक्ति सम्मान

फाइल फोटो

Highlightsनीलम शर्मा ने अपने करियर की शुरुआत दूरदर्शन से 1995 में की थी। नीलम शर्मा ने अपने 20 वर्षों से भी अधिक के सेवाकाल में 'तेजस्विनी' से लेकर 'बड़ी चर्चा' आदि कई लोकप्रिय कार्यकमों का संचालन किया।

दूरदर्शन की मशहूर एंकर नीलम शर्मा का शनिवार को निधन हो गया। यह जानकारी दूरदर्शन ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर ट्वीट कर दी है। बताया जा रहा है कि नीलम शर्मा कैंसर से पीड़ित थीं। नीलम शर्मा दूरदर्शन की  बेहद ही जानेमानी चेहरा में से एक थीं। 

पिछले 20 सालों से वो दूरदर्शन में कार्यरत थीं। उन्हें इस साल मार्च में 'नारी शक्ति' सम्मान से सम्मानित किया गया। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत दूरदर्शन से 1995 में की थी। 

दूरदर्शन पर ने ट्वीट कर लिखा कि डीडी न्यूज की वरिष्ठ एंकर नीलम शर्मा के असामयिक निधन पर दूरदर्शन परिवार की ओर से विनम्र श्रद्धांजलि, 'नारी शक्ति' सम्मान जैसे कई पुरस्कारों से सम्मानित नीलम शर्मा ने अपने 20 वर्षों से भी अधिक के सेवाकाल में 'तेजस्विनी' से लेकर 'बड़ी चर्चा' आदि कई लोकप्रिय कार्यकमों का संचालन किया। आज शाम 6 बजे निगम बोध घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

सोशल मीडिया पर लोगों ने दी श्रद्धांजलि

नीलम शर्मा की निधन की खबर सुनते ही सोशल मीडिया पर लोगों की प्रतिक्रियाएं आने शुरू हो चुके हैं। लोग उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि दे रहे हैं। 

एक यूजर ने लिखा कि दूरदर्शन की सबसे परिचित चेहरों में से एक थीं नीलम शर्मा। उनको श्रद्धांजलि देते हैं। 

 

 एक यूजर ने लिखा कि हमने अपनी 'तेजस्विनी' को खो दिया है। उनके परिवार के प्रति हार्दिक संवेदना।

 

Web Title: Doordarshan famous anchor neelum sharma passed away today

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे

टॅग्स :Indiaइंडिया