'मुस्लिम उम्मीदवार को कभी वोट मत देना', कर्नाटक के भाजपा विधायक का विवादित बयान

By रुस्तम राणा | Published: February 28, 2023 04:53 PM2023-02-28T16:53:47+5:302023-02-28T17:22:52+5:30

इससे पहले कर्नाटक बीजेपी के अध्यक्ष नलिन कुमार काटिल ने भी टीपू सुल्तान को लेकर कुछ ऐसा ही बयान दिया था। उन्होंने कहा कि टीपू सुल्तान के चाहने वालों को जिंदा नहीं रहना चाहिए।

'Don't ever vote for Muslim candidate', says Karnataka BJP MLA | 'मुस्लिम उम्मीदवार को कभी वोट मत देना', कर्नाटक के भाजपा विधायक का विवादित बयान

'मुस्लिम उम्मीदवार को कभी वोट मत देना', कर्नाटक के भाजपा विधायक का विवादित बयान

Highlightsभाजपा विधायक ने लोगों से कहा, आप गलती से भी मुसलमानों को वोट न देंसाथ ही राज्य के मुसलमानों की तुलना मैसूर के पूर्व शासक टीपू सुल्तान से कीकांग्रेस ने भाजपा विधायक बासनगौड़ा पाटिल यतनाल के इस बयान की आलोचना की

बेंगलुरु:कर्नाटक विधानसभा चुनाव नजदीक आते ही टीपू सुल्तान विवाद खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। बीजेपी के एक विधायक ने अब विवादित बयान दिया है और राज्य के मुसलमानों की तुलना मैसूर के पूर्व शासक टीपू सुल्तान से की है। उन्होंने लोगों से मुस्लिम उम्मीदवारों को वोट नहीं देने को कहा है। 

एक जनसभा को संबोधित करते हुए भाजपा विधायक के बासनगौड़ा पाटिल यतनाल ने कहा, "सभी विधायक मुझसे पूछते हैं कि आपके निर्वाचन क्षेत्र (मुस्लिम मतदाता) में एक लाख टीपू सुल्तान हैं, तो आप बीजापुर से शिवाजी महाराज के वंशज कैसे जीते? भविष्य में बीजापुर में टीपू सुल्तान का कोई अनुयायी नहीं जीतेगा। केवल शिवाजी महाराज के वंशज जीतेंगे। हां या ना? आप गलती से भी मुसलमानों को वोट न दें।

इस बीच बीजेपी विधायक की मुस्लिमों पर विवादित टिप्पणी पर कांग्रेस ने प्रतिक्रिया दी है। कांग्रेस विधायक प्रियांक खड़गे ने भाजपा विधायक के विवादित बयान पर कहा, "राज्य की राजनीति में इस तरह की कहानी लाना सही नहीं है। हम कन्नडिगा हैं और हम प्रगतिशील राजनीति पसंद करते हैं। आपको विकास गतिविधियों के बारे में बात करने और फिर वोट लेने की जरूरत है।" 

बता दें कि इससे पहले कर्नाटक बीजेपी के अध्यक्ष नलिन कुमार काटिल ने भी टीपू सुल्तान को लेकर कुछ ऐसा ही बयान दिया था। उन्होंने कहा कि टीपू सुल्तान के चाहने वालों को जिंदा नहीं रहना चाहिए। इतना ही नहीं उन्होंने टीपू सुल्तान के वंशजों को भी जंगल में भेजने की बात कही थी। कोप्पल जिले के येलाबुर्ग से 15 फरवरी को उन्होंने कहा था, हम टीपू के वंशज नहीं हैं, हम टीपू के वंशजों को देश वापस भेजते हैं।

Web Title: 'Don't ever vote for Muslim candidate', says Karnataka BJP MLA

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे