लाइव न्यूज़ :

डोनाल्ड ट्रंप की भारत यात्रा है जम्मू-कश्मीर पंचायत चुनाव स्थगन का कारण? अधिकारियों ने बताया, इसलिए उठाया गया कदम

By रोहित कुमार पोरवाल | Updated: February 21, 2020 11:04 IST

जम्मू कश्मीर पंचाय चुनाव अनुच्छेद 370 के संशोधन और जम्मू-कश्मीर के केंद्र शासित प्रदेश बनने के बाद राज्य में पहले चुनाव होंगे। इसके जरिये स्थानीय निकाय की 12000 सीटें भरी जानी हैं।

Open in App
ठळक मुद्देचुनाव ऐसे समय स्थगित किए गए जब चुनाव अधिकारी पहले ही 5 मार्च से शुरू होने वाले मतदान के लिए अधिसूचना जारी कर चुके थे। चुनाव आठ चरणों में संपन्न होने थे।एक अधिकारी ने कहा कि डोनाल्ड ट्र्रंप के भारत में होने के दौरान किसी संभावित उम्मीदवार की हत्या या चुनाव में भागीदारी की भारी कमी शर्मनाक बात जाहिर करती, इसी आशंका में चुनाव को स्थगित करने का फैसला लिया गया।

बीते मंगलवार की रात अचानक मुख्य निर्वाचन अधिकारी शैलेंद्र कुमार ने जम्मू-कश्मीर पंचायत चुनाव को स्थगित करने की घोषणा की। चुनाव अधिकारी ने चुनाव स्थगित करने के पीछ सुरक्षा कारणों का हवाला दिया था। कानून प्रवर्तन एजेंसियों से मिले विश्वसनीय इनपुट को चुनाव स्थगन का कारण बताया गया था। चुनाव की घोषणा 13 फरवरी को की गई थी लेकिन अब यह खबर आ रही है कि जम्मू-कश्मीर पंचायत चुनाव स्थगित करने के पीछे असल कारण अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की भारत यात्रा है। 

हिंदुस्तान टाइम्स की खबर के मुताबिक, कई सरकारी अधिकारियों ने नाम न जाहिर करने की शर्त पर यह जानकारी दी। 

चुनाव ऐसे समय स्थगित किए गए जब चुनाव अधिकारी पहले ही 5 मार्च से शुरू होने वाले मतदान के लिए अधिसूचना जारी कर चुके थे। चुनाव आठ चरणों में संपन्न होने थे। 

जम्मू कश्मीर पंचाय चुनाव अनुच्छेद 370 के संशोधन और जम्मू-कश्मीर के केंद्र शासित प्रदेश बनने के बाद राज्य में पहले चुनाव होंगे। इसके जरिये स्थानीय निकाय की 12000 सीटें भरी जानी हैं।

एक अधिकारी ने कहा कि डोनाल्ड ट्र्रंप के भारत में होने के दौरान किसी संभावित उम्मीदवार की हत्या या चुनाव में भागीदारी की भारी कमी शर्मनाक बात जाहिर करती, इसी आशंका में चुनाव को स्थगित करने का फैसला लिया गया।

चुनाव आयोग की द्वारा जारी अधिसूचना के मुताबिक, उम्मीदवारों से 22 फरवरी तक नामांकन दाखिल करने के लिए कहा गया था। 24 फरवरी तक जिनकी छानबीन होती और 26 फरवरी तक नामांकन वापस लिए जा सकते थे। वहीं, इस दौरान 24 और 25 फरवरी को ट्रंप भारत में होंगे।

एक और अधिकारी ने कहा कि तारीखें अमेरिकी राष्ट्रपति की यात्रा से मेल खाती हैं और हिंसा की आशंका थी। एक अधिकारी ने कहा कि उस दौरान अगर एक भी उम्मीदवार को निशाना बनाया जाता तो कश्मीर के मुद्दे के जोर पकड़ने की आशंका थी।

बता दें कि जम्मू-कश्मीर में भारतीय जनता पार्टी के अलावा बाकी सभी बड़ी पार्टियो ने चुनाव का बहिष्कार किया है। इनमें नेशनल कॉन्फ्रेंस, पीपल्स डेमोक्रेटिक पार्टी और कांग्रेस शामिल हैं। पार्टियों का कहना है कि जब तक उनके नेता कैद में हैं, वे चुनाव में हिस्सा नहीं लेंगी। जम्मू-कश्मीर के दो पूर्व मुख्यमंत्री उमर अबदुल्ला और महबूबा मुफ्ती पीएसए के तहत हिरासत में हैं। 

जम्मू-कश्मीर के एक अधिकारी ने कहा कि अलगाववादी नेता सैयद अली शाह गिलानी की खराब तबीयत भी एक कारण है।

चुनाव अधिकारी द्वारा जारी अधिसूचना में कहा गया है कि दो से तीन हफ्ते में एक नई अधिसूचना जारी की जाएगी। 

टॅग्स :जम्मू कश्मीरडोनाल्ड ट्रम्पमोदी सरकारलोकमत हिंदी समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

भारत अधिक खबरें

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां