लाइव न्यूज़ :

डोनाल्ड ट्रंप भारत यात्रा: अमित शाह कर रहे अमेरिकी राष्ट्रपति के लिए की गई सभी तैयारियों की निगरानी

By रोहित कुमार पोरवाल | Updated: February 24, 2020 09:39 IST

गुजरात में ट्रंप के लिए की गई सभी प्रकार की तैयारियों की निगरानी का जिम्मा केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह संभाल रहे हैं। 

Open in App
ठळक मुद्देअमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की दो दिवसीय भारत यात्रा आज (24 फरवरी) से शुरू हो रही है। गुजरात के अहमदाबाद हवाई अड्डे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अमेरिकी राष्ट्रपति की अगवानी करेंगे।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की दो दिवसीय भारत यात्रा आज (24 फरवरी) से शुरू हो रही है। गुजरात के अहमदाबाद हवाई अड्डे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अमेरिकी राष्ट्रपति की अगवानी करेंगे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, गुजरात में ट्रंप के लिए की गई सभी प्रकार की तैयारियों की निगरानी का जिम्मा केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह संभाल रहे हैं। 

गृह मंत्री अमित शाह इस बाबत सोमवार को अहमदाबाद पहुंच चुके हैं। बीजेपी के एक नेता ने मीडिया को बताया कि गृह मंत्री शाह सोमवार की शाम तक अहमदाबाद में रुकेगे।  

बता दें कि गृह मंत्री शाह गुजरात क्रिकेट एसोसिएशन (जीसीए) के अध्यक्ष भी हैं, जिसके अंतर्गत नया बना मोटेरा स्टेडियम आता है। इसी स्टेडियम में अमेरिकी राष्ट्रपति के स्वागत में 'नमस्ते ट्रंप' कार्यक्रम रखा गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और डोनाल्ड ट्रंप मोटेरा स्टेडियम में करीब एक लाख लोगों को संबोधित करेंगे। करीब 700 करोड़े रुपये की लागत से बने और 64 एकड़ के दायरे में फैले मोटेरा स्टेडियम को दुनिया का सबसे बड़ा क्रिकेट स्टेडियम बताया जा रहा है, जिसकी क्षमता 1.10 लोगों की है। इसे बनने में सात साल का समय लगा है। 

इससे पहले अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप और पीएम मोदी अहमदाबाद एयरपोर्ट से मोटेरा तक के 22 किलोमीटर के रास्ते में रोड शो करेंगे। 

बता दें कि जून 2017 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्रंप से अमेरिकी के व्हाइट हाउस में पहली मुलाकात के दौरान उन्हें भारत आने का न्योता दिया था।

बता दें कि अमेरिकी राष्ट्रपति के लिए अहमदाबाद में सुरक्षा के खासे इंतजाम किए गए हैं। अहमदाबाद के पुलिस कमिश्नर आशीष भाटिया ने मीडिया को बताया कि अमेरिकी राष्ट्रपति की सुरक्षा में शहरभर में 33 डीसीपी, 75 एसीपी, 300 इंस्पेक्टर, 1000 सब-इंस्पेक्टर, 12000 हजार जवान, 2000 महिला जवान, एसआरपी की 15 कंपनियां और आरएएफ की कंपनियां तैनात होंगी।

टॅग्स :डोनाल्ड ट्रंप की भारत यात्राडोनाल्ड ट्रम्पमोदी सरकारअमित शाहनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव