लाइव न्यूज़ :

क्या पाकिस्तान के साथ उनका कोई समझौता है या फिर वे PAK के ब्रांड एम्बेसडर हैं: ममता बनर्जी ने भाजपा से पूछा

By भाषा | Updated: January 14, 2020 20:21 IST

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि क्या सीएए कानूनी रूप से नागरिकों की नागरिकता छीनने और भाजपा को धन देने वाले विदेशियों को नागरिकता देने का षड्यंत्र है। जो भाजपा को विदेश से धन पाने और काले धन को सफेद करने में मदद कर रहे हैं, उन्हीं को नागरिकता दी जा रही है।

Open in App
ठळक मुद्देदूसरे राज्यों में काम कर रहे बंगालियों की सुरक्षा क्यों नहीं जबकि बंगाल में काम करने वाले अन्य राज्यों के लोग सुरक्षित हैं : ममता बनर्जी। भाजपा को धन देने वालों को नागरिकता देने का षड्यंत्र है सीएए : ममता बनर्जी

संशोधित नागरिकता कानून के लिए भाजपा पर निशाना साधते हुए पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार को आरोप लगाया कि यह कानूनी रूप से नागरिकों की नागरिकता छीनने और भगवा पार्टी को धन देने वाले विदेशियों को नागरिकता देने का ‘‘षड्यंत्र’’ है।

भाजपा की मुखर आलोचक बनर्जी शुरुआत से ही इस विवादित कानून का विरोध कर रही हैं। उन्होंने कहा कि जो लोग भाजपा को विदेशों से चंदा पाने और काले धन को सफेद करने में मदद करते हैं, उन्हें नागरिकता दी जा रही है।

सीएए के खिलाफ तृणमूल कांग्रेस छात्र परिषद के धरना मंच से बनर्जी ने सवाल किया, ‘‘क्या यह अधिनियम कानूनी रूप से नागरिकों की नागरिकता छीनने और भगवा पार्टी को धन देने वाले विदेशियों को नागरिकता देने का ‘‘षड्यंत्र’’ है।’’

कश्मीर के कुलगाम में अक्टूबर, 2019 में आतंकवादियों द्वारा बंगाली मजदूरों की हत्या का अप्रत्यक्ष हवाला देते हुए तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो ने कहा कि अन्य राज्यों के लोगों को बंगाल में कोई खतरा नहीं है और वे सुरक्षित हैं।

भाजपा पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा, ‘‘क्या उनका पाकिस्तान के साथ कोई समझौता है या वे पाकिस्तान के ब्रांड एम्बेसडर हैं।’’ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की हालिया कोलकाता यात्रा और तृणमूल कांग्रेस के शिष्टमंडल को विभिन्न जगहों से लौटाए जाने का हवाला देते हुए बनर्जी ने कहा, ‘‘हमें अपने अतिथियों का सम्मान करना आता है, हम अपने दुश्मनों के साथ भी विनम्र व्यवहार करते हैं, लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि हमारी पार्टी के नेताओं को जम्मू, गुवाहाटी और जेएनयू जाने नहीं दिया जाएगा।’’ उन्होंने प्रधानमंत्री की कोलकाता यात्रा के दौरान राजभवन में उनसे भेंट की थी। 

टॅग्स :पश्चिम बंगालममता बनर्जीकैब प्रोटेस्टमोदी सरकारकोलकातानरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया