Covid-19 वार्ड में ड्यूटी कर रहे डॉक्टर दंपति ने दिया इस्तीफा, अगले 24 घंटों में वापस ड्यूटी ज्वाइन करने के मिले आदेश

By मनाली रस्तोगी | Published: March 25, 2020 01:05 PM2020-03-25T13:05:23+5:302020-03-25T13:05:23+5:30

डॉ. आलोक तिर्की ने अपनी पत्नी डॉ. सौम्या तिर्की के साथ डॉ. मंजू दुबे को अपना इस्तीफा सौंप दिया है। दोनों का इस्तीफा तब सामने आया, जब उनकी ड्यूटी Covid-19 वार्ड में लगी थी।

Doctor couple resign over Covid-19 ward duty, administration asks them to rejoin or face action | Covid-19 वार्ड में ड्यूटी कर रहे डॉक्टर दंपति ने दिया इस्तीफा, अगले 24 घंटों में वापस ड्यूटी ज्वाइन करने के मिले आदेश

झारखंड में कोविड-19 वार्ड में ड्यूटी कर रहे डॉक्टर दंपति ने दिया इस्तीफा!

Highlightsझारखंड में कोविड-19 वार्ड में ड्यूटी कर रहे डॉक्टर दंपति ने दिया इस्तीफा।डॉक्टर दंपति का इस्तीफा किया गया नामंजूर।

झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले के चाईबासा सदर अस्पताल के कोरोना सेंटर में एक डॉक्टर दंपति ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। कुछ समय पहले एनआरएचएम और डीएमएफटी से बहाल हुए विशेषज्ञ चिकित्सक डॉ. आलोक तिर्की ने अपनी पत्नी सौम्या तिर्की के साथ सिविल सर्जन डॉ. मंजू दुबे को वाट्सएप के जरिये अपना इस्तीफा भेजा है। हालांकि, डॉ. मंजू दुबे ने दोनों के इस्तीफे को खारिज करते हुए कहा है कि उन्हें वापस से तुरंत ड्यूटी ज्वाइन करने के लिए कहा है। अगर ऐसा नहीं होता है तो डॉक्टर दंपति के खिलाफ सख्त से सख्त कदम उठाए जाएंगे।

हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, इस मामले में डॉ दुबे का कहना है, 'स्वास्थ्य सचिव के निर्देश के अनुसार, मैंने डॉक्टर तिर्की को 24 घंटे के भीतर ड्यूटी ज्वाइन करने के लिए कहा है, वरना उनके खिलाफ झारखंड महामारी रोग (कोविड-19) विनियमन- 2020 और महामारी रोग अधिनियम 1897 के तहत एफआईआर दर्ज की जाएगी। उनके लाइसेंस को रद्द भी किया जा सकता है। यही नहीं, अगर वह तुरंत वापस ड्यूटी पर वापस नहीं आते हैं तो वो अपने मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया के पंजीकरण को गवां सकते हैं।'

वहीं, डॉ. आलोक तिर्की ने कहा है कि उनकी पत्नी और पेशे से डॉक्टर सौम्य तिर्की की तबियत नहीं सही है, जिसकी वजह से वो दोनों अपने पद से इस्तीफ़ा दे रहे हैं। हालांकि, किसी भी डॉक्टर का इस्तीफा वर्तमान परिस्थिति में स्वीकार नहीं किया जाएगा। हां, ऐसा जरूर हो सकता है कि अगर डॉक्टर चाहते हैं कि वो किसी दूसरे जिले या फिर राज्य को अपनी सेवा दें तो ऐसी स्थिति में उनका इस्तीफ़ा मंजूर किया जा सकता है। 

आपको बता दें कि अभी चाईबासा में पर्याप्त मात्रा में डॉक्टर मौजूद हैं। यहां हॉस्पिटल में 22-23 डॉक्टर नियुक्त किए गए हैं। यही नहीं, सदर अस्पताल सभी तरह की चिकित्सीय सेवाएं देने में भी सक्षम है।

Web Title: Doctor couple resign over Covid-19 ward duty, administration asks them to rejoin or face action

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे