लाइव न्यूज़ :

दूसरा डोकलाम मत होने दीजिए, राष्ट्रपति, पीएम,रक्षा मंत्री ने अरुणाचल प्रदेश का दौरा किया तो चीन ने विरोध कियाः भाजपा सांसद

By भाषा | Updated: November 19, 2019 15:43 IST

अरुणाचल प्रदेश से भाजपा के लोकसभा सदस्य तापिर गाव ने कहा, ‘‘हाल ही में जब रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह तवांग गये तो चीन ने बयान जारी कर आपत्ति दर्ज कराई। जब राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद राज्य के दौरे पर गये तब भी चीन ने आपत्ति दर्ज कराई। जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गये तो भी चीन ने आपत्ति दर्ज कराई।’’

Open in App
ठळक मुद्देहमारी सरकार और सदन की ओर से (चीन के आपत्ति जताए जाने पर) इस पर कुछ नहीं कहा गया।चीन के अतिक्रमण से जुड़ी कोई भी खबर ना तो प्रिंट मीडिया में प्रकाशित होती है, ना ही इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में दिखाया जाता है।

अरुणाचल प्रदेश से भाजपा के लोकसभा सदस्य तापिर गाव ने अपने राज्य में चीन के अतिक्रमण का जिक्र करते हुए सोमवार को लोकसभा में आगाह किया कि यदि डोकलाम जैसा घटनाक्रम कहीं और होगा तो वह अरुणाचल प्रदेश में होगा।

गाव ने शून्यकाल के दौरान यह मुद्दा उठाते हुए कहा कि मीडिया में अरुणाचल से जुड़े मुद्दों को तरजीह नहीं दी जाती है और विभिन्न पार्टियों के नेता भी उसे नजरअंदाज करते हैं। उन्होंने अरुणाचल प्रदेश में चीन के अतिक्रमण का जिक्र करते हुए कहा, ‘‘कहीं और डोकलाम होगा तो वह अरुणाचल प्रदेश में होगा।’’

उन्होंने कहा, ‘‘हाल ही में जब रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह तवांग गये तो चीन ने बयान जारी कर आपत्ति दर्ज कराई। जब राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद राज्य के दौरे पर गये तब भी चीन ने आपत्ति दर्ज कराई। जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गये तो भी चीन ने आपत्ति दर्ज कराई।’’

भाजपा सांसद ने कहा, ‘‘लेकिन हमारी सरकार और सदन की ओर से (चीन के आपत्ति जताए जाने पर) इस पर कुछ नहीं कहा गया। ’’ उन्होंने आरोप लगाया कि अरुणाचल में चीन के अतिक्रमण से जुड़ी कोई भी खबर ना तो प्रिंट मीडिया में प्रकाशित होती है, ना ही इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में दिखाया जाता है।

गाव ने कहा, ‘‘राज्य के 50-60 किमी क्षेत्र पर चीन का कब्जा है।’’ उन्होंने कहा कि कराची में किसी चीज की कीमत बढ़ती है तो वह यहां के अखबारों में छपता है, इलेक्ट्रानिक मीडिया में प्रसारित होता है लेकिन अरुणाचल में चीनी अतिक्रमण की खबर मीडिया में नहीं आती। उन्होंने विभिन्न राजनीतिक दलों पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि कोई पार्टी इस मुद्दे को नहीं उठाती है। उन्होंने कहा, ‘‘दूसरा डोकलाम मत होने दीजिए।’’ 

टॅग्स :भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)अरुणाचल प्रदेशचीनरामनाथ कोविंदनरेंद्र मोदीमोदी सरकारराजनाथ सिंह
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतIndian Navy Warship INS Taragiri: समंदर तूफान में INS तारागिरी, ब्रह्मोस सुपरसोनिक मिसाइल से लैस, जानें खासियत

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन