लाइव न्यूज़ :

आसन के पास खड़े होकर चर्चा नहीं करें, अन्यथा मुझे कार्रवाई करनी पड़ेगीः बिरला

By भाषा | Updated: November 19, 2019 16:30 IST

संसद के शीतकालीन सत्र के दूसरे दिन भी लोकसभा की बैठक हंगामे के साथ शुरू हुई और कांग्रेस नेताओं सोनिया, राहुल गांधी से एसपीजी की सुरक्षा वापस लिये जाने के मुद्दे पर कांग्रेस, द्रमुक के सदस्यों ने पूरे प्रश्नकाल में आसन के समीप नारेबाजी की।

Open in App
ठळक मुद्देआसन के समीप आकर आसन से चर्चा नहीं करने की चेतावनी दी लोकसभा अध्यक्ष ने।लोकसभा अध्यक्ष ने प्रश्नकाल चलाया और किसानों से संबंधित विषय पर सदस्यों ने कृषि मंत्री से प्रश्न पूछे।

लोकसभा में मंगलवार को गांधी परिवार के सदस्यों की एसपीजी सुरक्षा हटाये जाने के विषय पर कांग्रेस व द्रमुक सदस्यों की नारेबाजी के बीच लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने विपक्षी सदस्यों को आसन के समीप खड़े होकर आसन से चर्चा नहीं करने की चेतावनी दी।

संसद के शीतकालीन सत्र के दूसरे दिन भी लोकसभा की बैठक हंगामे के साथ शुरू हुई और कांग्रेस नेताओं सोनिया, राहुल गांधी से एसपीजी की सुरक्षा वापस लिये जाने के मुद्दे पर कांग्रेस, द्रमुक के सदस्यों ने पूरे प्रश्नकाल में आसन के समीप नारेबाजी की।

हंगामे के बीच ही लोकसभा अध्यक्ष ने प्रश्नकाल चलाया और किसानों से संबंधित विषय पर सदस्यों ने कृषि मंत्री से प्रश्न पूछे। इस दौरान बिरला ने नारेबाजी कर रहे सदस्यों को चेतावनी देते हुए कहा, ‘‘यहां आसन के पास खड़े होकर आसन से सदन में चर्चा कराने की परंपराएं रही होंगी। लेकिन आज के बाद आसन के पास खड़े होकर आसन से चर्चा नहीं करें, अन्यथा मुझे कार्रवाई करनी पड़ेगी।’’

हालांकि स्पीकर की चेतावनी के बावजूद सदस्य आसन की ओर मुखातिब होकर अपनी बात कहते हुए और नारेबाजी करते हुए देखे गये। इससे पहले भी बिरला ने नारेबाजी कर रहे सदस्यों से अपने स्थान पर जाने की अपील करते हुए कहा कि किसानों के विषय पर चर्चा हो रही है और ऐसे में सदन में हंगामा अच्छी परंपरा नहीं है।

उन्होंने यह भी कहा कि अगर नारेबाजी कर रहे विपक्षी सदस्य अपनी सीटों पर लौट जाते हैं तो वह उन्हें किसानों के मुद्दे पर पूरक प्रश्न पूछने का अवसर देंगे। हालांकि विपक्षी सदस्य पूरे प्रश्नकाल के दौरान नारेबाजी करते रहे। 

टॅग्स :संसद शीतकालीन सत्रओम बिरलाभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कांग्रेससंसद
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

कारोबारसंसद ने जन विश्वास विधेयक 2026 पारित, 717 अपराधों को अपराध की श्रेणी से बाहर किया, जुर्माने की राशि 1 करोड़ रुपये?

भारत अधिक खबरें

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां