लाइव न्यूज़ :

डीएमआरसी ने स्वदेश विकसित चालक प्रशिक्षण प्रणाली के पहले ‘प्रोटोटाइप’ की शुरुआत की

By भाषा | Updated: November 22, 2021 18:25 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 22 नवंबर दिल्ली मेट्रो ने सोमवार को स्वदेशी ‘रोलिंग स्टॉक चालक प्रशिक्षण प्रणाली’ (आरएसडीटीएस) के पहले ‘प्रोटोटाइप’ की शुरुआत की जो नेटवर्क के संचालन में शामिल प्रौद्योगिकियों के स्वदेशीकरण की दिशा में एक बड़ा कदम है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि दिल्ली मेट्रो रेल निगम (डीएमआरसी) ने भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (बीईएल) के साथ मिलकर एक ‘सुपर सुपरवाइजरी कंट्रोल एंड डेटा एक्विजिशन (एससीएडीए) सिस्टम’ के कामकाज का भी प्रदर्शन किया, जिसे उपकरण और संपत्ति के लिए एक निगरानी प्रणाली के रूप में विकसित किया जा रहा है ताकि रखरखाव को युक्तिसंगत बनाया जा सके।

डीएमआरसी ने कहा कि भारत सरकार की 'मेक इन इंडिया' पहल के तहत दिल्ली मेट्रो और बीईएल ने पिछले साल सितंबर में आरएसडीटीएस विकसित करने के उद्देश्य से एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए थे जो मेट्रो और रेलवे ट्रेनों के चालकों के प्रशिक्षण के लिए उपयोगी होगा। इसने कहा कि इस प्रणाली का उपयोग किसी कार्यरत ट्रेन ऑपरेटर के परिचालन कौशल के मूल्यांकन के लिए भी किया जाएगा, जो समय-समय पर सुरक्षा कारणों से किया जाता है।

दिल्ली मेट्रो ने कहा कि यह स्वदेशी रूप से विकसित पहला सार्वभौमिक ‘ट्रेन ड्राइविंग सिमुलेटर’ होगा जिसे किसी भी मेट्रो प्रणाली या रेलवे के लिए उपयुक्त रूप से संशोधित किया जा सकता है।

अधिकारियों ने कहा कि अब तक, इस उत्पाद को डीएमआरसी द्वारा विदेशी मूल के उपकरण निर्माताओं (ओईएम) से उच्च लागत पर आयात किया जा रहा था।

डीएमआरसी ने एक बयान में कहा, ‘‘प्रशिक्षण प्रणाली में आज उपलब्ध सुविधाओं की तुलना में बहुत बेहतर विशेषताएं होंगी। यह भविष्य की आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए उपयुक्त होगा। इस उत्पाद की अन्य मेट्रो और रेलवे में उपयोगिता होगी।’’

अधिकारियों ने कहा कि डीएमआरसी की सभी रखरखाव जरूरतों के लिए डिजिटल होने की एक महत्वाकांक्षी योजना भी है और इस संबंध में ‘सुपर-एससीएडीए’ प्रणाली पर कार्य एक महत्वपूर्ण कदम है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारत अधिक खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित