लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में यमुना का जलस्तर बढ़ने पर DMRC ने यमुना बैंक मेट्रो स्टेशन को लेकर जारी किया परामर्श, ट्वीट कर कही ये बात

By मनाली रस्तोगी | Updated: July 13, 2023 11:01 IST

दिल्ली में यमुना का जलस्तर बढ़ने के मद्देनजर दिल्ली मेट्रो रेल कॉपोरेशन ने गुरुवार को यमुना बैंक मेट्रो स्टेशन को लेकर एक परामर्श जारी किया है।

Open in App
ठळक मुद्देडीएमआरसी ने कहा कि यमुना नदी के बढ़ते जल स्तर के कारण यमुना बैंक मेट्रो स्टेशन तक जाने वाली सड़क वर्तमान में दुर्गम है।यमुना में जलस्तर के 208.48 मीटर तक बढ़ गया है।दिल्ली में यमुना का जलस्तर बढ़ने के मद्देनजर दिल्ली सचिवालय में भी पानी भर गया है।

नई दिल्ली: दिल्ली में यमुना का जलस्तर बढ़ने के मद्देनजर दिल्ली मेट्रो रेल कॉपोरेशन ने गुरुवार को यमुना बैंक मेट्रो स्टेशन को लेकर एक परामर्श जारी किया है। डीएमआरसी ने ट्वीट कर लिखा, "यमुना नदी के बढ़ते जल स्तर के कारण यमुना बैंक मेट्रो स्टेशन तक जाने वाली सड़क वर्तमान में दुर्गम है। कृपया तदनुसार अपनी यात्रा की योजना बनाएं और वैकल्पिक मार्गों पर विचार करें। हालाँकि, इंटरचेंज सुविधा उपलब्ध है।" 

यमुना में जलस्तर के 208.48 मीटर तक बढ़ गया है। इसी क्रम में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट किया, "यमुना का जल स्तर लगातार बढ़ रहा है। अब पानी 208.46 मीटर पर पहुंच गया है। बढ़ते हुए जलस्तर के कारण, पानी यमुना के आस पास की सड़कों पर आ गया है। आपसे अनुरोध है कि इन रास्तों पर ना जायें। जिन आबादी वाले इलाकों में पानी भरा है, वहां से लोगों को निकाला जा रहा है।" 

उन्होंने आगे लिखा, "वहां रहने वालों से अनुरोध है कि प्रशासन का सहयोग करें। लोगों की जान बचाना सर्वाधिक जरूरी है। सभी दिल्ली वालों से अपील है कि इस आपात स्थिति में एक दूसरे का हर संभव सहयोग करें।" केजरीवाल ने एक अन्य ट्वीट में प्रभावित इलाकों में स्कूल बंद रहने की घोषणा की। उन्होंने कहा, "दिल्ली के जिन इलाकों में पानी भर रहा है वहां पर सभी सरकारी व निजी स्कूल बंद किए जा रहे हैं।"

दिल्ली में यमुना का जलस्तर बढ़ने के मद्देनजर दिल्ली सचिवालय में भी पानी भर गया है, जहां मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, उनके मंत्रिमंडल और अन्य वरिष्ठ नौकरशाहों के आवास कार्यालय हैं। राजघाट से दिल्ली सचिवालय जाने वाली सड़क पर भी पानी भर गया है। कश्मीरी गेट और पुराना लोहे के पुल के बीच रिंग रोड पर पानी भर गया है और इसलिए वहां यातायात रोक दिया गया है। 

बोट कॉलोनी, गीता कॉलोनी, गांधी नगर के कुछ हिस्से, अशोक नगर और पांडव नगर जैसे इलाके भी जलमग्न हो गए। दिल्ली में यमुना का जलस्तर बृहस्पतिवार सुबह बढ़कर 208.48 मीटर पर पहुंच गया, जिससे आसपास की सड़कें, सार्वजनिक व निजी बुनियादी ढांचे जलमग्न हो गए और नदी के पास रहने वाले लोगों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा।

(भाषा इनपुट के साथ)

टॅग्स :दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशनअरविंद केजरीवाल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

भारतRaghav Chadha vs AAP: 'चुप कराया गया, हारा नहीं हूं, राघव चड्ढा ने AAP से किए तीखे सवाल; VIDEO

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव