लाइव न्यूज़ :

ईंधन को जीएसटी के दायरे में लाने की मांग करने वाला द्रमुक अब इसके खिलाफ : पनीरसेल्वम

By भाषा | Updated: September 19, 2021 13:23 IST

Open in App

चेन्नई, 19 सितंबर तमिलनाडु में अन्नाद्रमुक ने पेट्रोलियम उत्पादों को वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) के दायरे में लाने के द्रमुक सरकार के विरोध पर रविवार को सवाल उठाया और कहा कि सत्ताधारी पार्टी जब विपक्ष में थी तब वह ईंधन को जीएसटी के दायरे में लाने की लगातार मांग करती रही थी।

अन्नाद्रमुक के संयोजक ओ पनीरसेल्वम ने कहा कि मुख्यमंत्री एम के स्टालिन जब विपक्ष के नेता थे तब उन्होंने पेट्रोल और डीजल को जीएसटी के दायरे में लाने के लिए कई बार जोर दिया था और कहा था कि इससे ईंधन की कीमतों में कमी लाई जा सकेगी। लेकिन सरकार ने शुक्रवार को हुई जीएसटी परिषद की बैठक में पेट्रोल और डीजल को जीएसटी के दायरे में लाने के कदमों का विरोध किया है और कहा है कि यह राज्यों के लिए कर राजस्व प्राप्त करने का महत्वपूर्ण साधन है।

पार्टी की ओर से जारी वक्तव्य में पनीरसेल्वम ने कहा, ‘‘द्रमुक के बारे में माना जाता है सत्ता में और विपक्ष में रहते हुये पार्टी का रूख अलग-अगल होता है ।’’

तमिलनाडु ने ईंधन को जीएसटी के दायरे में लाने का शुक्रवार को विरोध किया था।

माल एवं सेवा कर (जीएसटी) परिषद ने शुक्रवार को पेट्रोल और डीजल को फिलहाल जीएसटी के दायरे में नहीं लाने का निर्णय किया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत अधिक खबरें

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत