Diwali 2020: वड़ोदरा के एक अस्पताल में डॉक्टरों ने मरीजों के साथ मनाई दिवाली, वीडियो देख खुश हो जाएंगे आप
By अनुराग आनंद | Published: November 15, 2020 08:02 AM2020-11-15T08:02:26+5:302020-11-15T08:06:34+5:30
इस बीच सोशल मीडिया पर दिवाली पर्व से जुड़ा एक वीडियो तेजी से वायरल होने लगा है। इस वायरल वीडियो को देखकर आप भी खुश हो जाएंगे।
नई दिल्ली: शनिवार को देश भर में प्रकाश पर्व दिवाली बेहद धूमधाम के साथ मनाया गया। कोरोना महामारी के इस दौर में देश के लोगों ने तमाम नियमों को ध्यान में रखते हुए इस पर्व को उत्साह पूर्वक मनाया। हालांकि, दिल्ली समेत कई जगहों पर कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए बनाए गए नियम भी टूटते नजर आए।
इस बीच सोशल मीडिया पर दिवाली पर्व से जुड़ा एक वीडियो तेजी से वायरल होने लगा है। इस वीडियो को देखकर आप भी खुश हो जाएंगे। दरअसल, इस वीडियो में देखा जा सकता है कि महामारी के इस दौर में कोरोना वायरस संक्रमित लोगों ने अस्पताल में ही दिवाली के इस पर्व को बेहद खुशी से मनाया है।
वीडियो में देखने को मिल रहा है कि अस्पताल के डॉक्टर, नर्स समेत दूसरे स्टाफ संक्रमित लोगों के साथ अस्पताल में दीया जलाकर खुशी से किसी गाने के धुन पर झूम रहे हैं। संक्रमण के शिकार सभी मरीज अस्पताल के इस वॉर्ड में इस पल आनंद में झूमते गाते नजर आ रहे हैं।
#WATCH | Gujarat: COVID-19 patients and doctors celebrated #Diwali at Sir Sayajirao Hospital in Vadodra last night. pic.twitter.com/8gHsg0BMhl
— ANI (@ANI) November 15, 2020
लोगों के चेहरे पर हंसी देखकर ऐसा लगता है कि दिवाली के मौके पर इस भयंकर महामरी को ये सभी लोग मुंह चिढ़ाने का काम कर रहे हैं। वीडियो में कई बुजुर्ग महिला व पुरुष हाथ में दीया लेकर खुशी मनाते नजर आ रहे हैं।