लाइव न्यूज़ :

राजस्थान के चार जिलों में जिला प्रमुख के चुनाव, तीन में कांग्रेस उम्मीदवार जीते

By भाषा | Updated: December 23, 2021 20:04 IST

Open in App

जयपुर, 23 दिसंबर राजस्थान के चार जिलों में जिला परिषद प्रमुख के चुनाव बृहस्पतिवार को हुए जिसमें तीन स्थानों पर राज्य में सत्तारूढ़ कांग्रेस के प्रत्याशी विजयी हुए। मुख्य विपक्षी दल भाजपा का एक जिला प्रमुख बना।

राज्य के चार जिलों गंगानगर, करौली, कोटा व बारां में जिला परिषद प्रमुख व 30 पंचायत समिति के प्रधान के चुनाव बृहस्पतिवार को हुए। राज्य निर्वाचन आयोग के अनुसार बांरा में कांग्रेस उम्मीदवार उर्मिला जैन, करौली में शिमला देवी और गंगानगर में कुलदीप इंदौरा जिला प्रमुख घोषित हुए। वहीं कोटा में भाजपा के मुकेश कुमार जिला प्रमुख घोषित किये गये।

इन चार जिलों में 30 पंचायत समितियों में से 28 में घोषित प्रधान के चुनाव परिणामों में से 18 पंचायत समितियों में कांग्रेस उम्मीदवार, नौ में भाजपा उम्मीदवार और एक पंचायत समिति में एक निर्दलीय उम्मीदवार प्रधान निर्वाचित हुआ है।

चार जिलों बांरा, करौली, गंगानगर और कोटा में जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के चुनाव तीन चरणों 12 दिसंबर, 15 दिसंबर, और 19 दिसंबर को हुए थे और 21 दिसंबर को परिणाम घोषित किये गये थे। चुने हुए सदस्यों ने बृहस्पतिवार को जिला प्रमुख (जिला परिषद) और प्रधान (पंचायत समिति) को चुना।

वहीं राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने परिणामों पर प्रतिक्रिया में कांग्रेस पार्टी में विश्वास व्यक्त करने पर प्रदेश की जनता का आभार जताया है। डोटासरा ने यहां एक बयान में कहा कि इन चुनावों में पार्टी को मिली सफलता से उत्साहित होकर कांग्रेस दुगुनी शक्ति के साथ आम जनता की सेवा में जुटेगी तथा राजस्थान में विकास के नए आयाम स्थापित किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि चुनावों में लगातार मिल रही सफलता से यह स्पष्ट हो गया है कि 2023 में होने वाले विधानसभा चुनावों में कांग्रेस पार्टी पुन: भारी बहुमत के साथ अपनी सरकार बनाएगी।

उल्लेखनीय है कि राजस्थान में जिला स्तर पर 33 जिला परिषद और ब्लॉक स्तर पर 352 पंचायत समितियां है। इनमें से 21 जिलों में (21 जिला परिषद और 222 पंचायत समितियों में) चुनाव पिछले वर्ष नवंबर और दिसंबर में करवाये गये थे। 12 जिलों में चुनाव अदालत की रोक के चलते नहीं करवाये जा सके थे। इस वर्ष अगस्त-सितंबर में भरतपुर, दौसा, जयपुर, जोधपुर, सवाईमाधोपुर और सिरोही सहित छह जिलों में चुनाव करवाये गये।

वहीं अलवर और धौलपुर में अक्टूबर माह में और शेष चार जिलों बांरा, करौली, कोटा और गंगानगर में में चुनाव इस माह कराये गये थे। इन चार जिलों के साथ ही राज्य के सभी जिलों में पंचायत समिति व जिला परिषद चुनावों की प्रक्रिया पूरी हो गई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारPNG Price Hike: रसोई का बजट बिगड़ा! आईजीएल ने बढ़ाए पीएनजी के दाम, ₹1.7 प्रति एससीएम की हुई बढ़ोतरी

भारतJammu-Kashmir: आतंकियों से सांठ-गांठ के चलते गई नौकरी, 2 सरकारी कर्मचारी बर्खास्त; अब तक 90 अधिकारी

भारतWest Bengal Polls 2026: ममता बनर्जी ने भवानीपुर सीट से नामांकन दाखिल किया, जानें चुनावी समीकरण

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

क्रिकेटDC vs GT, IPL 2026: दिल्ली में बादलों का डेरा, जानें DC vs GT मैच में बारिश खेल बिगाड़ेगी या नहीं?

भारत अधिक खबरें

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच