लाइव न्यूज़ :

अनुवाद में गड़बड़ी, किसान का नाम चेंज, उत्तम हो गया ‘बेस्ट’, सुतार ‘कारपेंटर’ में बदल गया, जानिए क्या है मामला

By भाषा | Updated: January 13, 2020 20:44 IST

उत्तम नाम के एक किसान का नाम ऑनलाइन रूप में ‘बेस्ट’ दिखाई दिया और उपनाम सुतार ‘कारपेंटर’ में बदल गया। इसी तरह भगवान का अनुवाद ‘लार्ड’ हो गया और एक किसान जिसका उपनाम माली था, जो ‘गार्डनर’ हो गया।

Open in App
ठळक मुद्देप्रशासन द्वारा योजना के लाभार्थियों की सूची अपलोड किए जाने के बाद यह गड़बड़ी सामने आई। इस योजना के तहत किसानों को प्रतिवर्ष छह हजार रुपये दिये जाते है।

पश्चिमी महाराष्ट्र के सांगली जिले में कई किसानों को उस समय कठिनाइयों का सामना करना पड़ा, जब प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के लिए नामांकन के दौरान उनके नामों का अंग्रेजी में अनुवाद हो गया।

उत्तम नाम के एक किसान का नाम ऑनलाइन रूप में ‘बेस्ट’ दिखाई दिया और उपनाम सुतार ‘कारपेंटर’ में बदल गया। इसी तरह भगवान का अनुवाद ‘लार्ड’ हो गया और एक किसान जिसका उपनाम माली था, जो ‘गार्डनर’ हो गया।

प्रशासन द्वारा योजना के लाभार्थियों की सूची अपलोड किए जाने के बाद यह गड़बड़ी सामने आई। इस योजना के तहत किसानों को प्रतिवर्ष छह हजार रुपये दिये जाते है। यह राशि दो-दो हजार रुपये के रूप में तीन किश्तों में दी जाती है। इस योजना का उद्देश्य लघु और सीमांत किसानों को वित्तीय मदद उपलब्ध कराना है।

जिला प्रशासन के एक अधिकारी ने कहा कि योजना के लिए किसानों के नामांकन के दौरान जमीनी स्तर पर गलत अनुवाद हुआ। सांगली जिले में योजना के समन्वयक यासीन पटेल ने कहा, ‘‘तलाठियों और ग्राम सेवकों जैसे जमीनी स्तर के अधिकारियों को पिछले वर्ष इस योजना के लिए किसानों के नामों का नामांकन करने का काम सौंपा गया था। उन्हें राजस्व विभाग की वेबसाइट से किसानों की सूची दी गई जो मराठी में थी।’’

उन्होंने कहा कि किसानों की संख्या बड़ी होने के कारण, जमीनी स्तर के कर्मचारियों और ऑपरेटरों ने गूगल अनुवाद का इस्तेमाल किया। उन्होंने कहा कि पीएम-किसान पोर्टल के लिए इनपुट भाषा अंग्रेजी है। खाता संख्या और आधार विवरण का उपयोग करके योजना का लाभ दिया गया और कई किसानों को उनके खातों में पैसा मिला। उन्होंने कहा, ‘‘यह (स्वत: अनुवाद) विशुद्ध रूप से एक डेटा प्रविष्टि मुद्दा था और इसे ठीक किया जा रहा है।’’ 

टॅग्स :महाराष्ट्रउद्धव ठाकरेउद्धव ठाकरे सरकारमोदी सरकार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है