लाइव न्यूज़ :

अशोक गहलोत का राष्ट्रपति कोविंद पर विवादित बयान, कहा जातीय समीकरण की वजह से बनाया गया प्रेसिडेंट

By धीरेंद्र जैन | Updated: April 18, 2019 05:52 IST

गुजरात में हार के भय से भाजपा द्वारा रामनाथ कोविंद को राष्ट्रपति बनाया गया था ताकि भाजपा जातीय समीकरण साधने सके और इसीलिए लालकृष्ण आडवाणी राष्ट्रपति नहीं बन पाए और कोविंद राष्ट्रपति बन गए।

Open in App

गुजरात में हार के भय से भाजपा द्वारा रामनाथ कोविंद को राष्ट्रपति बनाया गया था ताकि भाजपा जातीय समीकरण साधने सके और इसीलिए लालकृष्ण आडवाणी राष्ट्रपति नहीं बन पाए और कोविंद राष्ट्रपति बन गए। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने यह बयान बुधवार को यहां प्रेस कांफ्रेंस में दिया। उन्होंने कहा कि एक ओर जहां पाकिस्तान को लेकर चर्चा हो रही है वहीं पाकिस्तान भी सर्जिकल स्ट्राइक करता रहता है। बाद मंे अपने बयान पर बवाल मचता देख गहलोत ने टवीट कर सफाई दी और कहा, उनके कथन को गलत तरीके से प्रस्तुत किया गया। 

मुख्यमंत्री गहलोत ने कहा, गुजरात के विधानसभा चुनाव आ रहे थे और घबराई भाजपा को उनकी सरकार नहीं बनने का भय सता रहा था। मेरा ऐसा मानना है कि जातीय समीकरण बैठाने के लिए आडवाणी जी को छोड़कर रामनाथ कोविंदजी को राष्ट्रपति बनाया गया।

 

अशोक गहलोत ने कहा, कांग्रेस सरकार कभी गलत आंकड़े नहीं देती। वहीं नरेंद्र मोदी भाजपा सरकारों से झूठे आंकड़े मंगवाते हैं अब मोदी के जुमले भाजपा सरकार को ले डूंबेंगे। गहलोत ने कहा, कि देश में मोदी विरोधी लहर है। राज्य में पानी की किल्लत के बारे में पूछे जाने पर अशोक गहलोत कहा, जल संकट है और सरकार ने इसके लिए तैयारी की है व किसी प्रकार की कमी सरकार की ओर से नहीं आएगी। जो भी कोताही बरतेगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।  

बाद में राष्ट्रपति को लेकर दिए बयान पर बवाल मचने पर उन्होंने सफाई दी। गहलोत ने ट्वीट में कहा, यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है कि कुछ मीडिया हाउस मेरी प्रेस कांफ्रेंस में दिए बयान को गलत तरीके से पेश कर रहे हैं। मैँ व्यक्तिगत रूप से श्री रामनाथ कोविंद का और देश के राष्ट्रपति का बहुत आदर करता हूं। वहीं भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदनलाल सैनी ने इस पर कहा कि क्या अब भी हम जाति को लेकर ही बात करते रहेंगे। हमें देश के बारे में सोचना होगा।

टॅग्स :अशोक गहलोत
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराजस्थान विधानसभा चुनाव 2028ः 45 जिला अध्यक्षों की नियुक्ति, देखिए लिस्ट

भारतबिहार के नतीजे निराशाजनक, कोई शक नहीं, गहलोत ने कहा-महिलाओं को 10-10 हज़ार रुपये दिए, चुनाव आयोग मूकदर्शक बना रहा, वीडियो

भारतबिहार चुनाव: अशोक गहलोत ने एनडीए के घोषणापत्र को बताया “झूठ का पुलिंदा”, कहा- भाजपा ने पहले जो वादे किए, वे अब तक पूरे नहीं हुए

भारतBihar Elections 2025: अशोक गहलोत ने किया ऐलान, कांग्रेस तेजस्वी के साथ मजबूती से खड़ी है

भारततेजस्वी यादव के आगे कांग्रेस ने डाले हथियार?, बिहार में एक नहीं 2 उपमुख्यमंत्री, अशोक गहलोत बोले- बनाएंगे महागठबंधन सरकार

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया