लाइव न्यूज़ :

भारत और अमेरिका के बीच कोविड-19 महामारी, द्विपक्षीय संबंधों तथा क्षेत्रीय मुद्दों पर चर्चा

By भाषा | Updated: July 13, 2021 01:20 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 12 जुलाई विदेश सचिव हर्षवर्धन श्रृंगला और अमेरिका के चार्ज द’अफेयर्स अतुल कश्यप ने सोमवार को कोविड-19 महामारी, द्विपक्षीय संबंधों और क्षेत्रीय मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की और इस चुनौतीपूर्ण समय में दोनों देशों के बीच सहयोग बढ़ाने को लेकर सहमति जताई।

कश्यप ने अमेरिका-भारत सहयोग पर हुई उपयोगी चर्चा तथा गर्मजोशी से स्वागत करने के लिए श्रृंगला का आभार जताया।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने ट्वीट किया, ‘‘विदेश सचिव हर्षवर्धन श्रृंगला ने अमेरिका के चार्ज द’अफेयर्स अतुल कश्यप का स्वागत किया। उन्होंने कोविड-19 महामारी, भारत-अमेरिका संबंधों और क्षेत्रीय मुद्दों पर चर्चा की तथा इस चुनौतीपूर्ण समय में दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय सहयोग की गति को बनाए रखने पर सहमति जताई।’’

गौरतलब है कि पिछले महीने, अमेरिका ने भारतीय मूल के अमेरिकी राजनयिक अतुल कश्यप को दिल्ली में अमेरिका का चार्ज द’अफेयर्स नियुक्त किया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटSRH vs LSG: टॉप ऑर्डर के ढहने के बाद, हेनरिक क्लासेन और नीतीश रेड्डी ने शतकीय साझेदारी में जड़ी फिफ्टी

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी