लाइव न्यूज़ :

मप्र में ईंधन पम्पों द्वारा मिलावटी पेट्रोल-डीजल बेचे जाने का खुलासा, लाखों लीटर सस्ता तेल मिला

By भाषा | Updated: October 14, 2021 21:06 IST

Open in App

इंदौर, 14 अक्टूबर पश्चिमी मध्यप्रदेश में अलग-अलग ईंधन पम्पों द्वारा बड़े पैमाने पर मिलावटी पेट्रोल-डीजल बेचे जाने का खुलासा करते हुए पुलिस ने बृहस्पतिवार को अलग-अलग सस्ते तेलों के लाखों लीटर सम्मिश्रण का भंडारण पकड़ा।

पुलिस के मुताबिक पेट्रोल-डीजल में इन सस्ते तेलों की मिलावट की जा रही थी और कर चोरी के साथ किए जा रहे इस अवैध कारोबार से सरकारी खजाने को हर महीने करोड़ों रुपये का चूना लग रहा था। इस मामले का खुलासा ऐसे वक्त हुआ है, जब देश में पेट्रोल-डीजल के दाम शीर्ष स्तर पर हैं।

पुलिस अधीक्षक महेशचंद्र जैन ने इंदौर में संवाददाताओं को बताया, “पड़ोसी धार जिले के पीथमपुर औद्योगिक क्षेत्र की एक इकाई द्वारा पश्चिमी मध्यप्रदेश के अलग-अलग ईंधन पम्पों को पेट्रोल-डीजल से मिलते-जुलते सस्ते तेलों के सम्मिश्रण की आपूर्ति की जा रही थी। यह इकाई हाइड्रोकार्बन, विभिन्न तेलों और रसायनों को मिलाकर यह सम्मिश्रण बना रही थी।”

जैन ने बताया कि पीथमपुर की औद्योगिक इकाई पेट्रोल-डीजल से मिलता-जुलता सम्मिश्रण बनाने के लिए मुंबई और हजीरा (गुजरात) के बंदरगाहों से कच्चा माल बुलाती थी।

उन्होंने बताया, ‘‘पुलिस ने इंदौर जिले के किशनंगज के एक ईंधन पम्प की भूमिगत टंकी में टैंकर से खाली हो रहा 18,000 लीटर सम्मिश्रण पकड़ा है जिससे मिलावटी पेट्रोल-डीजल तैयार किया जाना था। इसके अलावा, पीथमपुर की औद्योगिक इकाई में ऐसे लाखों लीटर सम्मिश्रण का भंडारण मिला है।’’

जैन ने बताया कि पुलिस ने टैंकर चालक-सुरेश कुशवाह और औद्योगिक इकाई के कर्मचारी चंद्रप्रकाश पाण्डे को गिरफ्तार किया है।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि किशनगंज के ईंधन पम्प के साथ ही पीथमपुर की औद्योगिक इकाई को भी सील कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि ईंधन पम्प का मालिक विजय मूंदड़ा और औद्योगिक इकाई का मालिक राकेश अग्रवाल फरार हो गए हैं जिनकी तलाश की जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारत अधिक खबरें

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे